अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भारतीय फुटबॉलर सुभाशीष

दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भारतीय फुटबॉलर सुभाशीष फुटबॉल सीके विनीत अगर केरल में कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर रहे हैं तो भारतीय टीम के उनके साथी सुभाशीष बोस दक्षिण 24 परगना जिले के अपने गृहनगर सुभाषग्राम में बेघरों और बेरोजगारों को खाना खिला रहे हैं। देशभर में लाकडाउन के बीच सुभाषग्राम मे

दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भारतीय फुटबॉलर सुभाशीष

Article Advertisement

दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं भारतीय फुटबॉलर सुभाशीष फुटबॉल सीके विनीत अगर केरल में कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर रहे हैं तो भारतीय टीम के उनके साथी सुभाशीष बोस दक्षिण 24 परगना जिले के अपने गृहनगर सुभाषग्राम में बेघरों और बेरोजगारों को खाना खिला रहे हैं।

Article Advertisement

देशभर में लाकडाउन के बीच सुभाषग्राम में हर सुबह स्थानीय रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और छोटे-मोटे रेहड़ी-पटरी वालों की लंबी लाइन देखी जा सकती है, जो अपने लिए राशन लेने आते हैं। भारतीय टीम के सदस्य सुभाशीष बोस दूसरी तरफ इन लोगों को खाने के पैकेट बांट रहे होते हैं, जिसमें चावल, दाल, आलू, प्याज और अन्य जरूरी सामान होता है। वह इस तरह लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों के बीच खाने का सामान बांट रहे सुभाशीष ने कहा, ''रिक्शा चलाने वाले कितनी बार मुझे स्थानीय मैचों के लिए मुफ्त में लेकर गए और वापस आए, शानदार प्रदर्शन के बाद स्थानीय दुकानदारों ने मुफ्त में मुझे खाने के पैकेट दिए... मुझे लगता है कि अब समय है कि मैं उन्हें कुछ वापस दूं।'' उन्होंने कहा, ''उस समय काफी संतोष होता है जब मैं अपने इलाके में उन जाने पहचाने चेहरों को खाने का सामान देता हूं जिनके सामने मैं बड़ा हुआ।'' कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 24 मार्च ने लॉकडाउन घोषित किया गया है और इसके बाद निचले तबके के लोगों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 905 नए मामले सामने आए जबकि 51 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही सोमवार (13 अप्रैल) को संक्रमितों की कुल संख्या 9,352 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 324 हो गई। इसके मुताबिक, 979 मरीजों को सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, राज्यों से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित समाचार एजेंसी पीटीआई के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या 9,594 रही जबकि 335 की मौत हो चुकी है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read