अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के अभाव में सदर अस्पताल में मौत

अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के अभाव में सदर अस्पताल में मौत अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद एक कैदी की इलाज के अभाव में मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक राम निवास साह (45) जोगबनी टिकुलिया बस्ती का रहने वाला था। वह डायबिटिज से पीड़ित था और 29 जनवरी को उसे इलाज

अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के अभाव में सदर अस्पताल में मौत

Article Advertisement

अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के अभाव में सदर अस्पताल में मौत अररिया कारा में डेढ़ साल से बंद एक कैदी की इलाज के अभाव में मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक राम निवास साह (45) जोगबनी टिकुलिया बस्ती का रहने वाला था। वह डायबिटिज से पीड़ित था और 29 जनवरी को उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल से उसे 31 जनवरी को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था और इसके लिए मेडिकल बोर्ड की भी सहमति मिल गई थी। लेकिन सुरक्षा गार्ड नहीं उपलब्ध नहीं होने के कारण कैदी को बाहर नहीं ले जाया गया और उसकी मौत हो गयी। सितंबर 2018 में एनडीपीएस एक्ट में जोगबनी पुलिस ने टिकुलिया निवासी रामचन्द्र साह के पुत्र रामनिवास साह को गिरफ्तार किया था। कैदी वार्ड में मौजूद पुलिसकर्मी शव बाहर निकाल कर कमरे में बंद हो गये। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है । इधर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि विचाराधीन कैदी रामनिवास साह को 31 जनवरी को ही बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। कैदी को बाहर इलाज के लिए जेल प्रशासन को ले जाना था। बावजूद उसका इलाज चल रहा था और मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी। वहीं जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कैदी का हायर सेंटर ले जाने के लिए सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं हुआ। दो फरवरी को ही गार्ड के लिए पत्र लिखा गया था। मृतक विचाराधीन बंदी रामनिवास साह कई गंभीर रोगों से ग्रसित था। पूर्व में भी कई बार अस्पताल भेजा गया था। इस तरह की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले को अपने स्तर से देखेंगे। किस स्तर पर चूक हुई है, इसका पता लगाया जाएगा। - HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read