अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

क्या बैठक से पहले ही बैकफुट पर आई JDU? ललन सिंह ने कहा - कोई भी नहीं लगाएगा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का नारा

क्या बैठक से पहले ही बैकफुट पर आई JDU? ललन सिंह ने कहा - कोई भी नहीं लगाएगा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का नारा   बैठक को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है. जेडीयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोई भी सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने जैसा कोई

क्या बैठक से पहले ही बैकफुट पर आई JDU? ललन सिंह ने कहा - कोई भी नहीं लगाएगा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का नारा

Article Advertisement

क्या बैठक से पहले ही बैकफुट पर आई JDU? ललन सिंह ने कहा - कोई भी नहीं लगाएगा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का नारा   बैठक को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है. जेडीयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोई भी सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने जैसा कोई भी नारा ना लगाए.   लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कमर कस ली है और विपक्ष को एकजुट करने में लग हुए हैं. पटना में विपक्षी पार्टियों का महाजूटान होने जा रहा है. 23 जून को ये बैठक होने जा रही है. बता दें इसे पहले भी 12 जून को ये बैठक होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से बैठक की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था और अब इस बैठक को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है. जेडीयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोई भी सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने जैसा कोई भी नारा ना लगाए. 23 जून को पटना में होने जा रही है बैठक दरअसल विपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार की पहल पर 23 जून को पटना में बैठक होने जा रही है. बैठक को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने जैसा कोई भी नारा ना लगाएं, क्योंकि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या जेडीयु ये समझ चुकी है कि नीतीश कुमार के नाम पर सभी विरोधी दल एकमत नहीं होने वाले हैं. ऐसे में पार्टी पहले ही बैकफुट पर आते नजर आ रही है. नीरज कुमार ने दिया जवाब जेडीयु के विधान पार्षद नीरज कुमार ने इस सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद को लेकर पार्टी के तरफ से कोई अधिकृत बयान पहले भी नहीं दिया गया था. कार्यकर्ताओं की भावना है कि वह नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं. इसीलिए जेडीयु द्वारा इस तरीके के नारा नहीं लगाए जाने की अपील का मतलब यह नहीं है कि पार्टी बैकफुट पर गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read