लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव लालू प्रसाद यादव की एक और बेटी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।
खबरें हैं कि रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
मौजूदा समय में यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं।
Politics
लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव
लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव लालू प्रसाद यादव की एक और बेटी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। खबरें हैं कि रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। मौजूदा समय में यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं। बिहार में अभी तक महागठबंधन

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार में अभी तक महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।
उनके सारण सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
एमएलसी सुनील सिंह के पोस्ट से शुरू हुई अटकलें रोहिणी आचार्य उस समय सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने अपने पिता यानी लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी दान कर दी थी।
रोहिणी के सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब एमएलसी सुनील सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि सारण प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि रोहिणी को सारण लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए।
सुनील को राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई कहा जाता है।
रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकती हैं चुनाव छपरा से पहली बार सांसद बने थे लालू यादव गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने पहली बार 1977 में छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीतकर संसद पहुंचे थे।
उन्होंने 2004 और 2009 में भ यहां से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद 2014 में यहां से राबड़ी देवी ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।
सारण में छह विधानसभा सीटें आती हैं।
इसमें मढ़ौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा और सोनपुर शामिल हैं।
बीजेपी को घेरती रहती हैं रोहिणी आचार्य बता दें कि रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया एक्स पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वे अपने पोस्ट के जरिए बीजेपी-जेडीयू की सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं।
उन्होंने परिवारवाद पर अपने पिता के बयान के बाद बीजेपी नेता के द्वारा अपने नाम के बाद मोदी का परिवार लिखने पर भी जमकर तंज कसा था।
उन्होंने कहा था कि केवल नाम से नहीं होगा, जन्म प्रमाणपत्र पर भी लिखवाना पड़ेगा।
राजद और सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर नहीं बन पाई बात बता दें कि राजद और अन्य दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अभी तक बात नहीं बन पाई है।
हालांकि, बातचीत के कई दौर हो चुके हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें राज्यसभा सदस्य मनोझा और संजय यादव शामिल होंगे।
कहा जा रहा है कि लालू यादव ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।
पाटलिपुत्र से उम्मीदवार हो सकती हैं मीसा भारती रिपोर्ट के मुताबिक, सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया जाएगा, जबकि पाटलिपुत्र सीट पर तीसरी बार मीसा भारती चुनावी मैदान में उतरेंगी।
मीसा को लगातार दो बार बीजेपी के रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
