अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार के जवाब

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार के जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट रांची (राणा प्रताप) : चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान झारखंड सरकार की ओर से दाखिल जवाब से हाईकोर्ट न

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार के जवाब

Article Advertisement

लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड सरकार के जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट रांची (राणा प्रताप) : चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान झारखंड सरकार की ओर से दाखिल जवाब से हाईकोर्ट ने असंतुष्ट होकर फिर से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी 2021 को होगी. बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जेल मैनुअल का उल्लंघन करने का आरोप है. वे फिलहाल रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं. लालू प्रसाद यादव ने किन-किन लोगों से मुलाकात की. इस दौरान जेल मैनुअल का उल्लंघन हुआ या नहीं. आज अदालत में इस बिंदु पर सुनवाई हुई, लेकिन सरकार की ओर से दाखिल जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ. जेल अधीक्षक एवं जेल आईजी के जवाब से असंतुष्ट झारखंड हाईकोर्ट ने फिर से फ्रेश जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि जिला प्रशासन को भी जवाब दायर करना चाहिए था, जो नहीं किया गया है. राज्य सरकार को अगली सुनवाई के पूर्व विस्तृत जवाब दायर करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी. आपको बता दें कि जेल मैनुअल उल्लंघन को लेकर भाजपा हमेशा लालू प्रसाद पर हमलावर रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read