अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज

लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज आईआरसीटीसी घोटाले मामले में आज सुनवाई होने जा रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज इसकी सुनवाई होगी. रेलवे होटल के टेंडर से जुड़ी आईआरसीटीसी घोटाले का ये मामला है.   आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें आज बढ़ सकती है

लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज

Article Advertisement

लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज आईआरसीटीसी घोटाले मामले में आज सुनवाई होने जा रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज इसकी सुनवाई होगी. रेलवे होटल के टेंडर से जुड़ी आईआरसीटीसी घोटाले का ये मामला है.   आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें आज बढ़ सकती है. आईआरसीटीसी घोटाले मामले में आज सुनवाई होने जा रही है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज इसकी सुनवाई होगी. रेलवे होटल के टेंडर से जुड़ी आईआरसीटीसी घोटाले का ये मामला है. इससे पहले 31 जुलाई को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई थी. जिसके बाद अगली सुनवाई की तारीख 7 अगस्त को तय की गई थी. आज इस मामले में सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम दायर करने के मुद्दे पर बहस होगी. सीबीआई में भी चार्जशीट दायर आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई में भी चार्जशीट दायर हो चुकी है. जिसमें लालू परिवार के कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी सीबीआई ने दोषी करार दिया है और आरोप पत्र दायर की है. आपको बता दें की जिस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे तब का ये मामला है. 2004 से लेकर 2009 के बीच ये घोटाला हुआ है. क्या है पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे तो उस समय IRCTC ने रांची और पुरी में दो होटलों के काम की जिम्मेदारी अचानक सुजाता होटल्स नामका कंपनी को दे दी थी. रांची और पुरी में चलाए जाने वाले दो होटलों के मालिक का नाम विनय और विजय कोचर था. बताया जाता है कि सुजाता होटल्स ने इन दो होटलों के टेंडर लेने के बदले लालू यादव को पटना में तीन एकड़ जमीन दी थी.      

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read