लालू प्रसाद यादव पर बीजेपी का हमला, कहा-...जेल जाने के समय पकड़ लेते हैं व्हीलचेयर इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है. बैठक का आज दूसरा दिन है. आज कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है. बैठक का आज दूसरा दिन है. आज कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. बैठक से पहले कल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद बैठक में शामिल होते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि आज देश में लोग नफरत के भाव बनाए हुए हैं. कुछ लोग आरएसएस का एजेंडा लेकर दो धर्मों को आपस में लड़वाने का काम कर रहे हैं. आज हमें एक साथ एकजुट रहना है. लालू यादव के इस बयान पर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने पलटवार किया है. स्वास्थ्य कारणों की वजह जेल से बाहर: बीजेपी जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह पूजा करें या मजार पर जाकर चादर चढ़ाए, उससे कोई असर नहीं पढ़ने जा रहा है. किसी की आस्था पर हम कोई बयान देना नहीं चाहते, लेकिन यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. आज जिस इंडिया गठबंधन, जिसे हम लोग घमंडियां गठबंधन बोलते हैं उसका सिरमौर बने हुए हैं. उस नेता को जिसका एक भी सांसद नहीं है इससे साफ दिख रहा है कि इन लोग बस अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए यह गठबंधन किए हैं. 2024 में फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार आएगी. पुनः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. क्योंकि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास दिखाया है और यही कारण है कि 2014 और 2019 दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनी है. फिर से 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार केंद्र में बनेगी और जो लोग सक्रिय दिख रहे हैं. राजनीति में उनको मैं सलाह देना चाहूंगा कि वह अभी वह अपने परिवार के साथ रहे. ना की सड़कों पर भूटा खाएं और मुंबई भ्रमण करें. क्योंकि वह जेल से बाहर अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से ही हैं. जब जेल जाने का समय आता है तो व्हीलचेयर पकड़ लेते हैं. ऐसे मुंबई भ्रमण कर रहे हैं तो अभी वह जिस उम्र के पड़ाव पर हैं उसमें वह अपने पोता-पोती के साथ घर में बैठकर समय दे, क्योंकि यह समय फिर वापस नहीं आएगा. देश बेरोजगारी महंगाई से जूझ रहा है: JDU वहीं, जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अगर सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किए हैं तो यह तो अच्छी बात है. क्योंकि कोई भी शुभ कार्य से पहले गणेश पूजन जरूरी है और आज देश इंडिया पर भरोसा कर रही है. क्योंकि देश की आवाम ने भी यह जान लिया है कि देश में अगर सबसे बड़ा और झूठा प्रधानमंत्री आज तक कोई बना है तो वह है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. आज देश बेरोजगारी महंगाई से जूझ रहा है. सब बातों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी. वहीं, लालू प्रसाद यादव एक बड़े चेहरा हैं. उनकी भूमिका अहम होगी. 2024 में किस तरीके से केंद्र में बैठे सरकार को सत्ता से बेदखल करना है उसको लेकर लगातार सभी नेता लगे हुए हैं. आज देश इंडिया की तरफ देख रहा है और इसके लिए जो हर संभव प्रयास होगा वह हम लोग करेंगे.
Politics
लालू प्रसाद यादव पर बीजेपी का हमला, कहा-...जेल जाने के समय पकड़ लेते हैं व्हीलचेयर
लालू प्रसाद यादव पर बीजेपी का हमला, कहा-...जेल जाने के समय पकड़ लेते हैं व्हीलचेयर इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है. बैठक का आज दूसरा दिन है. आज कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी. इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में हो रही है. बैठक का आज दूसरा दिन है. आज कई बिंदुओं पर चर्चा

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
