अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर पटना, तीन जुलाई (भाषा) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई। लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर

Article Advertisement

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर पटना, तीन जुलाई (भाषा) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई। लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं।

Article Advertisement

वह घर की सीढ़ियों पर से गिर गए। कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाया गया। लालू के करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी है। कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है। रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read