अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

बिहार में लालू बोले-जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती BJP, कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का…

बिहार में लालू बोले-जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती BJP, कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का… राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है। साथ ही इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है। बिहार में जातिगत जनगणना होने

बिहार में लालू बोले-जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती BJP, कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का…

Article Advertisement

बिहार में लालू बोले-जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती BJP, कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का… राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है। साथ ही इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है। बिहार में जातिगत जनगणना होने के बाद से विपक्ष लगातार पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना एक बड़ा मुद्दा रहा था। चुनाव खत्म होने के बाद से अब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से ये मुद्दा उठा लिया है। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की एक रिसर्च रिपोर्ट को शेयर किया है।   वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की रिसर्च रिपोर्ट लालू प्रसाद द्वारा शेयर की गई वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब इस रिसर्च रिपोर्ट में पिछड़ों/दलितों और आदिवासियों की संपत्ति के आकड़ों से जुड़ी काफी जानकारी दी गई है। इस रिसर्च रिपोर्ट में देश के अंदर तेजी से बढ़ती सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी को उजागर किया गया है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल संपत्ति का 88.4 प्रतिशत हिस्सा उच्च जातियों के पास है, वहीं सिर्फ 9.0 प्रतिशत हिस्सा OBC के पास है, जबकि मात्र 2.4 प्रतिशत हिस्सा ही अनुसूचित जाति और जनजाति के पास है। ‘कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का…’ इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2013 में देश की संपत्ति में OBC का 17.3 प्रतिशत हिस्सा था, जो साल 2022 तक में घटकर 9 प्रतिशत ही रह गया है। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि देश में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसाय लगातार घटते जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बर्बाद हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी OBC/SC/ST है। यही कारण है कि भाजपा जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती क्योंकि इससे हर क्षेत्र में कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का प्रभुत्व उजागर हो जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read