'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV लालू यादव ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता पहचान चुकी है. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर बिहार चुनाव पर है. बीजेपी समेत एनडीए के तमाम नेताओं का दावा है कि बिहार में भी हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. हालांकि मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि हमलोगों के रहते ऐसा नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली का असर बिहार चुनाव पर नहीं होगा. दिल्ली चुनाव का बिहार पर असर पड़ेगा?: पत्रकारों ने जब पटना में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी बोल रही है कि दिल्ली चुनाव का बिहार विधानसभा चुनाव पर भी असर पड़ेगा, आपको क्या लगता है?
इस सवाल पर लालू ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि बिहार में दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 'हमारे रहते बीजेपी कैसे सरकार बना लेगी': वहीं, जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी बोल रही है कि दिल्ली के बाद बिहार में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, तब आरजेडी चीफ लालू यादव ने कहा कि कैसे बना लेगी. उन्होंने कहा कि हमलोगों के रहते हुए बीजेपी बिहार में कैसे सरकार बना लेगी?
भाजपा को जनता पहचान चुकी है, इसलिए वैसा नहीं होने वाला है. "दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में कैसे सरकार बना लेगी. हमलोगों के रहते हुए कैसे बीजेपी यहां सरकार बना लेगी. भाजपा को लोग जान गए हैं."- लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल जेडीयू का लालू पर पलटवार: वहीं, लालू यादव के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि 2010 में आरजेडी की कितनी दुर्गति हुई थी. उन्होंने कहा कि एनडीए ने 2025 में 225 का लक्ष्य रखा है और 2025 से 2030 फिर से नीतीश, यह बिहार की जनता की मनोदशा है. "लालू प्रसाद यादव जी आपके पुत्र ने राजनीति में आपको अयोग्य घोषित कर दिया है. अब उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं, आप महुआ बाग का मकान बनाईये, कहां राजनीति में पड़े हैं. इतिहास गवाह है 2010 में आपकी पार्टी की कैसी दुर्गति हुई थी. एक बार फिर 2025 में आरजेडी का वही हाल होगा और एनडीए 225 सीट जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगा."- नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत: हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई है. बीजेपी 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है. 70 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई. वहीं लगातार तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला. बिहार की दो पार्टी जेडीयू ने बुराड़ी और एलजेपीआर ने देवली सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों को करारी हार का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी के साथ लालू यादव 225 सीट जीतने का एनडीए का लक्ष्य: एनडीए ने बिहार चुनाव 2025 में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. सत्ता पक्ष का दावा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2010 विधानसभा चुनाव के परिणाम को दोहराएगा. एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, हम और एलजेपीआर के अलावे आरएलएम है, जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई माले, सीपीआई और सीपीआईएम के अलावे मुकेश सहनी की वीआईपी भी है. वहीं पशुपति कुमार पारस की आरएलजेपी भी इसका हिस्सा बन सकती है.
Article Advertisement
Politics
'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV
'हमारे रहते BJP कैसे सरकार बना लेगी?' लालू का दावा- बिहार पर नहीं पड़ेगा दिल्ली चुनाव का असर - LALU YADAV लालू यादव ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव नतीजे का बिहार पर असर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता पहचान चुकी है. पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
