बिहार की ‘महिला रैली’ को लेकर लालू का CM नीतीश पर तंज, आंखें सेंकने जा रहे होंगे… Lalu Yadav on Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला रैली में शिरकत करने वाले हैं।
ऐसे में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है।
Politics
बिहार की ‘महिला रैली’ को लेकर लालू का CM नीतीश पर तंज, आंखें सेंकने जा रहे होंगे…
बिहार की ‘महिला रैली’ को लेकर लालू का CM नीतीश पर तंज, आंखें सेंकने जा रहे होंगे… Lalu Yadav on Nitish Kumar Mahila Samvad Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला रैली में शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर जोरदार तंज कसा है। Lalu Yadav on Nitish Kumar Mahila

Article Advertisement
Article Advertisement
Lalu Yadav on Nitish Kumar Mahila Samvad Rally: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की दो मशहूर राजनीतिक हस्तियां नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव आमने सामने हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की रैली आयोजित करने का ऐलान किया तो लालू यादव ने नीतीश बाबू पर निशान दाग दिया।
लालू का कहना है कि नीतीश नयन सेंकने के लिए यह रैली कर रहे हैं।
लालू यादव ने कसा तंज दरअसल नीतीश कुमार जल्द ही महिला संवाद यात्रा में शिरकत करेंगे।
नीतीश कुमार की ये रैली पूरे बिहार में सुर्खियां बटोर रही है।
ऐसे में जब लालू यादव से इस रैली पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि नीतीश रैली में नयन सेंकने जा रहे हैं।
लालू यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लालू यादव से जब कहा गया कि नीतीश कुमार का दावा है कि 2025 का चुनाव वही जीतेंगे।
ऐसे में लालू ने फिर से तंज कसते हुए कहा कि वो पहले अपनी आंख सेंके, फिर चुनाव जीतेंगे।
डिप्टी सीएम ने किया पलटवार लालू के इस बयान पर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है।
राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू जी अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर हैं।
वो चीजों को समझने में असमर्थ हैं और कुछ भी बयान देते हैं।
जो शख्स किसी संवैधानिक स्थान पर बैठा हो, उस पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है।
इन लोगों ने बिहार की छवि खराब की है।
केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह ने दिया बयान केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह भी लालू का यह बयान सुनकर भड़क गए हैं।
लल्लन सिंह ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा कि हल्कापन ही लालू जी की पहचान है।
वो चारा घोटाले में जेल गए, छूटे तो हाथी पर चढ़ कर आए।
जो चरित्रवान होता है, वही चरित्र का मतलब समझता है।
वो क्या चरित्रहनन करेंगे।
नीतीश जी को उनके सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है।
महिला संवाद यात्रा क्या है?
बता दें कि बिहार कैबिनेट ने महिला संवाद यात्रा के लिए 225.78 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।
इस यात्रा के जरिए नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण को मजबूती देना चाहते हैं।
खबरों की मानें तो अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर इस रैली का तगड़ा असर पड़ेगा।
महिलाओं के मुद्दों को साधकर नीतीश कुमार 2025 का चुनाव जीतने की जद्दोजहद में लगे हैं।
बिहार में अक्टूबर 2025 तक चुनाव का ऐलान हो सकता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
