अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

800 वार्ड में जमीन के पेच में फंसी है योजना

800 वार्ड में जमीन के पेच में फंसी है योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हर घर जल व नल योजना का काम सुस्त पड़ गया है। जमीन के पेंच में योजना का काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। विभाग की मानें तो अब तक करीब 800 वार्डों में बोरिंग के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिससे मार्च 2020 तक लक्ष्य को पा

800 वार्ड में जमीन के पेच में फंसी है योजना

Article Advertisement

800 वार्ड में जमीन के पेच में फंसी है योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हर घर जल व नल योजना का काम सुस्त पड़ गया है। जमीन के पेंच में योजना का काम रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। विभाग की मानें तो अब तक करीब 800 वार्डों में बोरिंग के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Article Advertisement

जिससे मार्च 2020 तक लक्ष्य को पाना विभाग के लिए कठिन साबित हो सकता है। हालांकि पटना मुख्यालय को जब इस बात की जानकारी मिली तो मुख्यालय द्वारा डीएम को इस बाबत निर्देश जारी किए गए। इसके बाद डीएम ने सभी प्रखंडों के बीडीओ व सीओ को वार्डों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पीएचईडी विभाग की मानें तो 16 सौ वार्डों में जमीन की समस्या थी। जिसमें से 8 सौ वार्ड में जमीन उपलब्ध हो गया है। अब 8 सौ वार्डों में जमीन मिलना बांकी रह गया है। डीएम के निर्देश के बाद पीएचईडी विभाग को उम्मीद जगी है कि अब जमीन उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि विभाग का मानना है कि अगर कोई निजी जमीन मालिक भी जमीन दे तो उस पर विभाग काम शुरु करेगा। विभाग पहले चरण में बोरिंग का काम कर रही है। दिसंबर तक सभी वार्डों में बोरिंग का काम पूरा कर लेने का लक्ष्य है। उसके बाद पाईप बिछाने व कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया जाएगा। विभाग के अधिकारी का दावा है कि सरकार के लक्ष्य के अनुरुप काम पूरा कर लिया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read