अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई शिमला, 16 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए,जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लाप

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई

Article Advertisement

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई शिमला, 16 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए,जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था। बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read