43 लाशें मिलीं, 50 अभी भी लापता; केरल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, बचाव में सेना भी उतरी केरल के वायनाड में आज भीषण लैंडस्लाइड हुआ।
मलबे के नीचे 100 से ज्यादा लोग दबे।
रेस्क्यू ऑपरेशनल चल रहा है।
पानी के साथ मलबा होने से बचाव अभियान में समस्या आ रही है।
NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
Kerala Wayanad Landslide: देश में आज जहां भीषण ट्रेन हादसा हुआ, वहीं भीषण लैंडस्लाइड भी हुआ है।
केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास हादसा हुआ।
भारी बारिश के कारण पहाड़ दरक गए और ऊपर से पानी के साथ भारी मलबा आया, जिसके नीचे तलहटी में रहने वाले लोग दब गए।
हादसे में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
मरने वालों में 2 बच्चे शामिल हैं।
70 से ज्यादा लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान बता दें कि भूस्खलन होने की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री को फोन किया।
उनसे हालातों और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने भूस्खलन में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।
घोषणा के अनुसार, भूस्खलन में मरने वाले लोगों के परिजनों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
2 घंटे में 2 बार दरके पहाड़ और आया मलबा केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने भूस्खलन होने की पुष्टि की।
NDRF की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।भारतीय वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
भूस्खलन सुबह के करीब 2 बजे हुआ, जब लोग नींद के आगोश में थे।
इसके बाद 4 बजे के करीब फिर से मलबा आया।
16 लोगों रेस्क्यू किया जा चुका है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम स्थापित केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने जिले के पुलिस, प्रशासन और अस्पताल अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि वायनाड में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
NDRF की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगाया है।
इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टर MI-17 और ALH मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं।
इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 पर लोग कॉल कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी हादसास्थल पर कंट्रोल रूम बना लिया है।
Politics
43 लाशें मिलीं, 50 अभी भी लापता; केरल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, बचाव में सेना भी उतरी
43 लाशें मिलीं, 50 अभी भी लापता; केरल में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, बचाव में सेना भी उतरी केरल के वायनाड में आज भीषण लैंडस्लाइड हुआ। मलबे के नीचे 100 से ज्यादा लोग दबे। रेस्क्यू ऑपरेशनल चल रहा है। पानी के साथ मलबा होने से बचाव अभियान में समस्या आ रही है। NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। Kerala Wayan

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


