अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को हुई परेशानी

ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को हुई परेशानी रविवार को लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से आने के कारण यात्री जिल्लत भरी रेल यात्रा करने को विवश हैं। रेलवे ने ट्रेनों का आवागमन लेट से नहीं हो इसके लिए सभी नियमित ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द करने का फैसला लिया था। इसके बाद भी ट्रेनों का विलंब से चलना जा

ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को हुई परेशानी

Article Advertisement

ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को हुई परेशानी रविवार को लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से आने के कारण यात्री जिल्लत भरी रेल यात्रा करने को विवश हैं। रेलवे ने ट्रेनों का आवागमन लेट से नहीं हो इसके लिए सभी नियमित ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन रद्द करने का फैसला लिया था।

Article Advertisement

इसके बाद भी ट्रेनों का विलंब से चलना जारी है। इस कारण से खास कर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली से आने वाले यात्रियों को रही है। पटना रूट से आने वाली ट्रेनों का परिचालन कमोवेश ठीक है लेकिन लखनऊ या अन्य रूट से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस से लेकर सुपरफास्ट व सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सही समय पर नहीं हो रहा है।रविवार को दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाले महानंदा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से दोपहर बाद करीब एक बजे बाद पहुंची। एनजेपी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सप्ताह में एक दिन आनंदबिहार से चलकर न्यूजलपाईगुड़ी तक चलती है रविवार को अपने निर्धारित समय तीन बजकर 15 मिनट से चाघंटे विलंब से चलकर शाम सात बजकर 15 मिनट के बाद पहुंची। अमृतसर से कटिहार आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन भी चार घंटे लेट से कटिहार पहुंची। इस ट्रेन का कटिहार पहुंचने का निर्धारित समय सात बजकर55 मिनट पर थी लेकिन यह ट्रेन रात के 11 बजकर 15 मिनट के बाद पहुंची। 2424 नंबर की नई दिल्ली से डिब्रुगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी डेढ़ घ्ंाटा लेट से कटिहार पहुंची। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read