अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

पेट्रोल की जगह टैंक लॉरी से निकली शराब, अरुणाचल से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार - LIQUOR SEIZED IN ARARIA

पेट्रोल की जगह टैंक लॉरी से निकली शराब, अरुणाचल से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार - LIQUOR SEIZED IN ARARIA अररिया पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये लोग पेट्रोलियम टैंकर लॉरी से शराब की तस्करी कर रहे थे. अररिया: जब से बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ है, तब से

पेट्रोल की जगह टैंक लॉरी से निकली शराब, अरुणाचल से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार - LIQUOR SEIZED IN ARARIA

Article Advertisement

पेट्रोल की जगह टैंक लॉरी से निकली शराब, अरुणाचल से मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार - LIQUOR SEIZED IN ARARIA अररिया पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये लोग पेट्रोलियम टैंकर लॉरी से शराब की तस्करी कर रहे थे. अररिया: जब से बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ है, तब से शराब की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए तिकड़म आजमाते हैं. कभी सफल होते हैं तो कभी उनकी चालाकी पकड़ी जाती है. ऐसा ही एक मामला अररिया जिले से आया है. जहां पेट्रोलियम टैंकर लॉरी से शराब की तस्करी की जा रही थी. हालांकि उत्पाद विभाग की टीम को भनक लग गई और पुलिस की मदद से तस्करों को पकड़ लिया. पेट्रोल की जगह टैंक लॉरी से निकली शराब: असल में एक पेट्रोलियम टैंक लाॅरी को उत्पाद विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगाने लगा. टीम ने पीछाकर जीरो माइल के पास रोक लिया. जब गाड़ी की तलाशी ली तो पेट्रोलियम टैंकर लाॅरी से पेट्रोल की जगह शराब निकलने लगी. वाहन से कुल 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब के साथ ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार अरुणाचल से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप: उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने मौके से चालक और खलासी को धर-दबोचा. टैंक लॉरी में लदे लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब को भी जब्त कर लिया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब की ये बड़ी खेप अरुणाचल प्रदेश से मुजफ्फरपुर जा रही थी. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी बलिन्दर कुमार और वैशाली जिला निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है. क्या बोले उत्पाद अधीक्षक?: इस मामले में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक निरंजन झा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से यह गाड़ी चली थी और सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही थी. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर टेक्निकल टीम के सहयोग से शराब जब्त की गई है. अररिया के जीरोमाइल के पास से शराब से भरी पेट्रोल टैंक लॉरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. "टेक्निकल एविडेंस के आधार पर एक नामी कंपनी के ऑइल टैंक लॉरी में छिपाकर शराब की तस्करी की जा रही थी. उत्पाद विभाग की टीम ने टैंक लॉरी में लोडेड लाखों रुपये मूल्य की लगभग 200 कार्टन में बंद 1800 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."- निरंजन कुमार, उत्पाद अधीक्षक, अररिया

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read