अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

World

अगर भाजपा आक्रामक होगी तो हम ‘डबल आक्रामक’ होंगे: कांग्रेस

अगर भाजपा आक्रामक होगी तो हम ‘डबल आक्रामक’ होंगे: कांग्रेस नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आलोचना किए जाने को लेकर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि यह यात्रा ‘भाजपा के लिए चिंता’ बन गई है तथा अगर भाजपा उसके खिलाफ आक्रामक होगी, तो वह ‘डबल आक्र

अगर भाजपा आक्रामक होगी तो हम ‘डबल आक्रामक’ होंगे: कांग्रेस

Article Advertisement

अगर भाजपा आक्रामक होगी तो हम ‘डबल आक्रामक’ होंगे: कांग्रेस नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आलोचना किए जाने को लेकर सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि यह यात्रा ‘भाजपा के लिए चिंता’ बन गई है तथा अगर भाजपा उसके खिलाफ आक्रामक होगी, तो वह ‘डबल आक्रामक’ हो जाएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि इस यात्रा को जनता से मिले समर्थन से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा था कि यह भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं होगी, यह जनता की चिंता होगी। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि ये 'जनता की चिंता' के साथ भाजपा के लिए चिंता हो जाएगी।’’ रमेश ने कहा, ‘‘जिस तरह भाजपा नेताओं के बयान आ रहे हैं, झूठे व बेबुनियाद बयान आ रहे हैं, इनसे बिलकुल साफ हो गया है कि भाजपा परेशानी में है, पीड़ित है। उससे पता चल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और घोटाले में फंसे कुछ कैबिनेट मंत्रियों से तो हम झूठ के सिवाय कुछ उम्मीद नहीं कर सकते।’’ कांग्रेस महासचिव ने स्मृति ईरानी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘7 सितंबर को राहुल गांधी जी 3 बजे कहां थे, किस स्मारक पर थे, इसका जवाब स्मृति ईरानी को देना चाहिए। अगर उन्हें नया चश्मा चाहिए तो मैं चश्मा देने को भी तैयार हूं।’’ रमेश ने कहा, ‘‘ये आलोचना चलती रहेगी। भाजपा कभी कंटेनर, कभी टीशर्ट, कभी जूतों को मुद्दा बनाना चाहती है, इससे साफ है कि भाजपा घबराई हुई है।’’ उन्होंने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर ‘खाकी निक्कर में आग लगे होने’ की तस्वीर साझा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर आरोप लगाया कि कि भाजपा नफरत और कट्टरता की राजनीति करती है तथा लोगों को जाति, धर्म, भाषा औेर प्रांत के आधार पर बांटने का काम करती है। रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा के लोग यह समझ लें, अगर वो आक्रामक होंगे, तो हम डबल आक्रामक होंगे, ये समझ लेना चाहिए।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read