अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मुहल्ले की गली में ट्रक लगाने व अश्लील गाने बजाने से लोग परेशान

मुहल्ले की गली में ट्रक लगाने व अश्लील गाने बजाने से लोग परेशान ट्रक लगाकर माल लोड व अनलोड करने के कारण मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है -मामला वार्ड संख्या 29 डुमरिया भट्ठा कोको पेट्रोल पंप वाली गली का प्रतिनिधि, किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 डुमरि

मुहल्ले की गली में ट्रक लगाने व अश्लील गाने बजाने से लोग परेशान

Article Advertisement

मुहल्ले की गली में ट्रक लगाने व अश्लील गाने बजाने से लोग परेशान ट्रक लगाकर माल लोड व अनलोड करने के कारण मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है -मामला वार्ड संख्या 29 डुमरिया भट्ठा कोको पेट्रोल पंप वाली गली का प्रतिनिधि, किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 डुमरिया भट्टा कोको पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाली गली में ट्रक लगाकर माल लोड व अनलोड करने के कारण मुहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लोगों के घरों के सामने घंटों ट्रक लगा दिया जाता है. जिससे मुहल्लेवासियों के आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध हो जाता है. इसके कारण वे अपने आवश्यक कार्य के लिए नहीं निकल पाते हैं. इतना ही नहीं आवासीय कॉलनी में ट्रक चालकों के द्वारा अश्लील गाने बजाये जाते है. इसके कारण सभ्य लोगों को मानसिक त्रासदी झेलनी पड़ रही है. इस मामले में शिक्षक राकेश कुमार ने नगर परिषद में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है ताकि इस समस्या से निजात मिल सके. लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बरकरार है और जिस व्यक्ति का माल ट्रक से लोड अनलोड होता है वे समस्या दूर करने बजाये मुहल्लेवासियों से ही उलझ पड़ते है. ट्रक लगने पर महिलाओं व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read