अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

लोक कल्याणकारी योजना है आयुष्मान भारत योजना

लोक कल्याणकारी योजना है आयुष्मान भारत योजना गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक पूरण साह ने की। बैठक के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, भीएलई एवं जनप्रतिनि

लोक कल्याणकारी योजना है आयुष्मान भारत योजना

Article Advertisement

लोक कल्याणकारी योजना है आयुष्मान भारत योजना गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दिघलबैंक पूरण साह ने की। बैठक के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, भीएलई एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री साह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लोक कल्याणकारी योजना है।

Article Advertisement

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। जिसके बाद गोल्डेन कार्ड धारियों को पांच लाख तक कि चिकित्सा की मुफ्त सुविधा मिलेगी।लेकिन आवश्यकता है तो बस लोगों को इसके लिए जागरूक करने का,जिससे अधिक से अधिक आर्थिक रूप से पिछड़े लोग इस योजना का लाभ उठा पायेंगे। वहीं बैठक के दौरान डीडीसी यशपाल मीणा ने वीडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि गोल्डन कार्ड बनबाने को लेकर सभी मुखिया, वार्ड सदस्य तथा आशा कार्यकर्ता भीएलई का सहयोग करें। ताकि 15 दिनों के अंदर पूरे प्रखंड का लक्ष्य पूरा किया जा सके। बैठक में बीडीओ पूरण साह के साथ साथ प्रभारी चिकिस्ता पदाधिकारी डॉ. तेज नारायण रजक, स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी नरेश मंडल आदि मौजूद थे। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read