अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

Lok Sabha Elections 2024: '200 सभा कर लें चाहे 400...', JDU नेता का RJD पर तंज

Lok Sabha Elections 2024: '200 सभा कर लें चाहे 400...', JDU नेता का RJD पर तंज बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब तक 200 सभाएं कर

Lok Sabha Elections 2024: '200 सभा कर लें चाहे 400...', JDU नेता का RJD पर तंज

Article Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: '200 सभा कर लें चाहे 400...', JDU नेता का RJD पर तंज बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब तक 200 सभाएं कर चुके हैं. बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब तक 200 सभाएं कर चुके हैं. इसको लेकर मुकेश सहनी ने कहा है कि, ''सातवें चरण के चुनाव प्रचार तक यह आंकड़ा 250 के पार कर जाएगा.'' अब इस बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने तंज कसा है. बता दें कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गुरुवार (23 मई) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर जमकर हमला बोला है. आपको बता दें कि मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में केक काटने पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि, ''200 सभा कर लें या 400 कर लें, दो सीट भी उनको मिलना मुश्किल है.'' उन्होंने दावा किया कि, 'जिस तरह पिछली बार (2019 के लोकसभा चुनाव में) जीरो पर आउट हुए थे, वही स्थिति इस बार भी होगी, चाहे कितनी भी सभाएं कर लें.' बता दें कि आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि, ''तेजस्वी यादव, सन ऑफ मल्लाह, राबड़ी देवी या लालू यादव जो भी उतर जाएं दो सीट पर भी खाता खुलने वाला नहीं है.'' बता दें कि उमेश कुशवाहा का यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा सकता है. 'छपरा कांड में जुड़ा हो सकता है लालू परिवार का तार' - उमेश कुशवाहा वहीं बता दें कि हेलीकॉप्टर में केक काटने के बाद बिना नाम लिए मुकेश सहनी ने कहा कि, ''इससे कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी.'' इसके जवाब में आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि, ''बोलने के लिए कुछ नहीं है तो यही अनाप-शनाप बोलते रहेंगे.'' वहीं तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि, ''हमारे नेता (नीतीश कुमार) के काम को अपना क्रेडिट बताते हैं.'' इसके अलावा आगे छपरा हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि, ''हम दावे के साथ कहते हैं, उस घटना की जब जांच होगी तो कहीं न कहीं लालू परिवार का तार इससे जरूर मिलेगा.'' आपको बता दें कि जेडीयू नेता ने आगे कहा है कि, ''अभी तक पांचवें चरण का चुनाव हो गया है. चार जून को पता चल जाएगा. बढ़त अभी तक एनडीए की है.'' वहीं, ओबीसी आरक्षण को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि, ''हम उसको देखेंगे तब उस पर बात करेंगे.''  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read