अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कौन आगे

दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कौन आगे महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा बिहार के समस्तीपुर और महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की भी गिनती हो रही है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना हो रही है. समस्तीपुर, बिहार इस सीट से

दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कौन आगे

Article Advertisement

दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कौन आगे महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा बिहार के समस्तीपुर और महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की भी गिनती हो रही है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना हो रही है. समस्तीपुर, बिहार इस सीट से 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी के रामचंद्र पासवान जीते थे. जुलाई 2019 में उनकी मौत हो गई थी जिस कारण ये सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर कांग्रेस के डॉक्टर अशोक कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज के बीच मुक़ाबला माना जा रहा है. चुनाव आयोग से मिले अब तक के रूझानों के अनुसार फिलहाल प्रिंस राज बीजेपी के उम्मीदवार से दोगुना अंतर से आगे चल रहे हैं सतारा, महाराष्ट्र इस सीट से एनसीपी के टिकट पर 2014 में उदयनराजे प्रतापसिन्हे भोंसले जीते थे. लेकिन हाल में वो पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिस कारण ये सीट ख़ाली हो गई थी. भोंसले अब इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं और उनका मुक़ाबला एनसीपी के श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल से है. चुनाव आयोग से मिले शुरुआती रूझानों में श्रीनिवास दादासाहेब पाटिल आगे चल रहे हैं. लेकिन उनके और बीजेपी उम्मीदवार के बीच अंतर अधिक नहीं है. 16 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव चुनाव आयोग से मिले अब तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 1 पर बहुजन समाज पार्टी, 6 पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. एक पर अपना दल (सोनेलाल) आगे है. गुजरात की 6 सीटों में से फिलहाल 3 पर कांग्रेस और 3 पर बीजेपी आगे है. बिहार की 5 सीटों में से 2 पर जदयू, 1 पर कांग्रेस, 1 पर बीजेपी और 1 पर राजद आगे चल रही है. केरल की 5 सीटों में से 2 पर कांग्रेस, 2 पर मार्क्सवादी पार्टी और एक पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आगे है. पंजाब की 4 सीटों में से 3 पर फिलहाल कांग्रेस आगे है जबकि एक पर शिरोमणी अकाली दल आगे है. असम की चारों सीटों वपर बीजेपी आगे है. सिक्किम की 3 में 2 सीटों के अब तक चुनाव के रूझान आ गए हैं. इनमें से एक में बीजेपी आगे है. राजस्थान की दोनों सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस आगे है. हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर बीजेपी आगे है. तमिलनाडु की दो सीटों पर एआईएडीएमके ने बढ़त बनाई हुई है. आज अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना और पुदुचेरी का एक एक सीट पर भी मतगणना हो रही है. स्रोत-BBC

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read