अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Loksabha Election: चिराग पासवान ने कर दी बड़ी बात, कहा- जब तक जिंदा हूं....

Loksabha Election: चिराग पासवान ने कर दी बड़ी बात, कहा- जब तक जिंदा हूं.... देश के साथ ही बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी है. बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया था, जहां चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. देश के साथ ही

Loksabha Election: चिराग पासवान ने कर दी बड़ी बात, कहा- जब तक जिंदा हूं....

Article Advertisement

Loksabha Election: चिराग पासवान ने कर दी बड़ी बात, कहा- जब तक जिंदा हूं.... देश के साथ ही बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी है. बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया था, जहां चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. देश के साथ ही बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी है. बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी वोट देने के लिए खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने वोट के अधिकार का उपयोग किया. बिहार में झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया और सुपौल लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इस बीच नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है. बता दें कि यहां से एनडीए ने कौशलेंद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. मंगलवार को कौशलेंद्र कुमार अपना नामांकन पर्चा भरेंगे. इस दौरान एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना बता दें कि बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया था, जहां चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए चिराग ने कहा कि जो संविधान को खत्म करने को लेकर खतरा बता रहे हैं, उन्होंने 1975 में खुद ही आपातकाल की घोषणा कर दी थी और संविधान को खत्म करने का काम किया था. आगे बोलते हुए चिराग ने कहा कि यह वही लोग हैं जो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने का काम करते थे और लाठी में तेल पिलाने का काम करते थे. चिराग ने गरजते हुए कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि जब तक हम हैं, तब तक ना आरक्षण खत्म होगा और ना ही संविधान खत्म होगा. नालंदा में कौशलेंद्र कुमार Vs संदीप सौरभ कौशलेंद्र कुमार की बात करें तो वे फिलहाल जेडीयू से सांसद हैं. वहीं उनका चुनावी मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार संदीप सौरभ से हो रहा है. संदीप सौरभ की बात करें तो वह पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं. संदीप सीपीआई माले से हैं. संदीप अपना नामांकन 9 मई को करेंगे. बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है. चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read