स्पीकर पद को लेकर JDU का बड़ा बयान, कहा- BJP का सबसे पहला अधिकार मोदी कैबिनेट 3.0 का गठन हो चुका है, लेकिन अब तक लोकसभा स्पीकर को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. मोदी कैबिनेट 3.0 का गठन कर लिया गया है, लेकिन अब तक लोकसभा स्पीकर के नाम पर मुहर नहीं लगी है. लोकसभा स्पीकर के लिए यूं तो कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन एनडीए की तरफ से किसी भी नाम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रविवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में भी लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों पर चर्चा हुई. लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार लाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अहम भूमिका निभाई है. बिना दोनों के समर्थन के केंद्र में एनडीए की सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है. वहीं, मोदी कैबिनेट में दो जेडीयू के दो नेताओं को जगह दी गई है, लेकिन यह खबरें लगातार सामने आ रही है कि दोनों ही पार्टी चाहती है कि उसकी पार्टी से कोई लोकसभा स्पीकर बने. इस बीच जेडीयू के प्रमुख प्रवक्ता केसी त्यागी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. लोकसभा स्पीकर को लेकर जेडीयू ने दिया बड़ा बयान जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर का पद सदन का सबसे ज्यादा मर्यादित पद होता है और जो रूलिंग पार्टी होता है, पहला अधिकार उसी पार्टी का होता है, उस पद के लिए. जो इंडी गठबंधन की मांग है या जो उनके बयान हैं, वो आपत्तिजनक होता है. भारतीय जनता पार्टी या एनडीए गठबंधन का पहला हक उस पद पर है. हमारी पार्टी का मानना है कि भाजपा का अधिकार पहले है. इसलिए इस पर की गई कवायद बेकार हैॉ. इसके साथ ही इंडिया एलायंस के बीजेपी पर पार्टी तोड़ने के आरोपों पर केसी त्यागी ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से एनडीए में हैं. जब जॉर्ज फर्नांडिस, अटल बिहार वाजपेयी और नीतीश कुमार ने इसे बनाया था. एक बार फिर ऐसा नहीं हुआ जब भारतीय जनता दल ने इसे तोड़ने का प्रयास किया. 24 जून से शुरू होगा मोदी कैबिनेट 3.0 का पहला सत्र आपको बता दें कि 24 जून से मोदी सरकार 3.0 कैबिनेट का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है. यह सत्र 24 जून से लेकर 3 जुलाई तक चलेगा. वहीं, लोकसभा सत्र के दूसरे दिन लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन भरेंगे. जिसके बाद 26 जून को स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा. स्पीकर पद के लिए चुनाव होने के बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी.
Article Advertisement
Politics
स्पीकर पद को लेकर JDU का बड़ा बयान, कहा- BJP का सबसे पहला अधिकार
स्पीकर पद को लेकर JDU का बड़ा बयान, कहा- BJP का सबसे पहला अधिकार मोदी कैबिनेट 3.0 का गठन हो चुका है, लेकिन अब तक लोकसभा स्पीकर को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. मोदी कैबिनेट 3.0 का गठन कर लिया गया है, लेकिन अब तक लोकसभा स्पीक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
