लंबे इंतजार के बाद परिजनों से मिले आईपीएल के आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सिडनी, 31 मई (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को जब अपने परिजनों से मिले तो उनके आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर सुकून साफ झलक रहे थे।
भारत में कोविड—19 के मामलों और आईपीएल के बीच में स्थगित किये जाने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाये थे।
उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े।
आस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था।
तेज गेंदबाज पैट कमिन्स भी इन खिलाड़ियों में शामिल थे।
वह होटल से बाहर निकले और अपनी गर्भवती हमसफर बेकी बोस्टन के गले लग गये।
इसका वीडियो आस्ट्रेलिया की मशहूर खेल पत्रकार चोली अमांडा बेली ने अपने ट्विटर पर डाला है।
बेली ने वीडियो के साथ लिखा है, 'दिन का खास वीडियो।
आईपीएल के लिये आठ सप्ताह बाहर रहने के बाद पैट कमिन्स आखिर में होटल में पृथकवास से बाहर निकलकर अपनी गर्भवती साथी बेकी से मिले।
भावनाओं का ज्वार हावी है।' कमिन्स के अलावा स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो आठ सप्ताह बाद अपने प्रियजनों से मिले।
आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड—19 के मामले पाये जाने के बाद चार मई को स्थगित कर दिया था।
यह लीग अब सितंबर में यूएई में होगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि खिलाड़ियों की अपने घर जाने की भावना को कम करके नहीं आंका जा सकता है।
हॉकले ने कहा, 'हम उन्हें संदेश भेज रहे थे।
मैंने कुछ से समूहों में बात की।
इसमें खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कमेंटेटर, मैच अधिकारी और फिजियो भी शामिल थे।
वे इस अनुभव से सकते में थे।
यह अच्छा है कि वे अब घर लौट आये हैं।
' उनके चार्टर्ड विमान तथा मालदीव और सिडनी में प्रवास का खर्चा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उठाया और हॉकले ने इस मदद के लिये भारतीय बोर्ड का आभार व्यक्त किया।
हॉकले ने कहा, 'मैं फिर दोहराता हूं कि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों और पूरे समूह को सुरक्षित घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी और इसके लिये हम उनके आभारी हैं।
' चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले जैसन बेहरनडोर्फ भी पृथकवास से बाहर निकलने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।
उन्होंने कहा, 'यह जानकर अच्छा लगा कि आखिरकार हम घर पहुंच रहे हैं।
मैं घर पहुंचने और अपने परिजनों से मिलने के लिये और इंतजार नहीं कर सकता।
' मैक्सवेल को पृथकवास पूरा होने के बाद आस्ट्रेलिया के अपने साथी मार्कस स्टोइनिस के गले लगते हुए देखा गया।
आस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ लंबा समय नहीं बिता पाएंगे क्योंकि उन्हें जुलाई और अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली श्रृंखलाओं के लिये टीम में चुना गया है।
Article Advertisement
Sports
लंबे इंतजार के बाद परिजनों से मिले आईपीएल के आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
लंबे इंतजार के बाद परिजनों से मिले आईपीएल के आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सिडनी, 31 मई (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को जब अपने परिजनों से मिले तो उनके आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर सुकून साफ झलक रहे थे। भारत में कोविड—19 के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
