प्रेम का महीना यानि के वैलेंटाइन डे वीक शुरू हो चुका है. कहते हैं कि इस महीना में लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं. ऐसे में अगर बिहार के राजनेताओं की प्रेम कहानी की चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. उनकी पहली शादी तो 14 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन वो ज्यादा वक्त अपनी पत्नी के साथ नहीं बिता पाए थे, जिस कारण दोनों में हमेशा दूरियां बनी रही. जब एक बार वो प्लेन में सफर कर रहे थे तो उनकी मुलाकात रीना शर्मा से हुई जो की एयर होस्टेस थीं. जिन्हें देखते ही उन्हें प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली. प्लेन में हुई थी दोनों की मुलाकात रामविलास पासवान और पंजाबी अविनाश कौर की मुलाकात किसी फिल्म की तरह ही लगती है. जब किसी काम से रामविलास पासवान प्लेन में सफर कर रहे थे तो उनकी मुलकात अविनाश कौर (रीना शर्मा) से हुई जो कि उस प्लेन की एयर होस्टेस थीं. इस सफर के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई धीरे धीरे बातचीत शुरू हो गई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया. साल 1983 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन लंबे वक्त तक दूसरी शादी की बात उन्होंने सबसे छिपाकर ही राखी थी. शादी के बाद अविनाश कौर ने अपना नाम बदलकर रीना पासवान रख लिया था. प्यार से 'बीके' कहकर बुलाते थे रामविलास रामविलास पासवान अपनी दुसरी पत्नी को प्यार से 'बीके' कहकर पुकारते थे, उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वो एक दिन भी उनके बिना नहीं रह पाते थे एक दिन भी ऐसा नहीं होता था कि उनकी उनसे बात ना हो, जब भी वो कही भी अकेले जाते थे तो सुबह और शाम कम से कम दो बार तो फोन पर बात होती ही थी. उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी पत्नी का मायका तो दिल्ली में ही है लेकिन फिर भी वो दोनों दिल्ली में कभी अकेले नहीं रहे अगर वो कभी मायके जाती भी थी तो शाम तक वापस आ जाती थीं. काफी सालों तक शादी को छुपाकर रखा था ऐसा कहा जाता है कि जब सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई और उन पर उंगलियां उठनी शुरू हुई तो फिर रामविलास ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया है जिसके बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की है. हालांकि रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. वो खगड़िया के शहरबन्नी स्थित उनके पैतृक आवास में अपने बच्चों के साथ ही रहती हैं. वहीं, दूसरी पत्नी दिल्ली में ही रहती हैं. आपको बता दें कि पहली पत्नी से रामविलास की दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी से चिराग पासवान और एक बेटी है. पहली पत्नी ने आखिरी दम तक चिंता करना नहीं था छोड़ा रामविलास पासवान ने पहली पत्नी राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया था, लेकिन उन्होंने हमेशा रामविलास पासवान को ही प्यार किया और आखिरी दम तक उनकी चिंता नहीं छोड़ी थी. जब रामविलास का निधन हुआ था तो उनकी पहली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. उस वक्त स्थानीय लोगों और परिजनों ने ही उन्हें संभाला था. बेटियों और दामाद में हो गई थी अनबन पहली पत्नी की बेटियों और दामाद से उनके रिश्ते खराब हो गए थे. कहा जाता है कि रामविलास पासवान के खिलाफ उन्होंने खुला मोर्चा खोल दिया था. उनकी बड़ी बेटी आशा ने तो सार्वजनिक मंच से अपने पिता पर आरोप लगाया था कि उनकी मां अनपढ़ थीं, इसीलिए पासवान ने उन्हें छोड़ दिया था. राजनीतिक विरासत को लेकर भी खींचतान देखने को मिली थी. हालांकि आज राजनीतिक विरासत दूसरी पत्नी के बेटे चिराग पासवान ही संभाल रहे हैं.
Article Advertisement
Politics
एयर होस्टेस के प्यार में पड़ गए थे रामविलास, काफी सालों तक शादी को रखा था छुपाकर
प्रेम का महीना यानि के वैलेंटाइन डे वीक शुरू हो चुका है. कहते हैं कि इस महीना में लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं. ऐसे में अगर बिहार के राजनेताओं की प्रेम कहानी की चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. उनकी पहली शादी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
