LSG vs MI : मार्कस स्टोइनिस बने लखनऊ के संकटमोचन, मुंबई को 4 विकेट से दी मात LSG vs MI : मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अहम जीत दर्ज की है और प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाया है... LSG vs MI : इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर एक अहम जीत दर्ज की है. इस मैच को हारने के साथ ही मुंबई के लिए अब टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल हो चुका है. वहीं, केएल राहुल की टीम ने प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाया है. इस मैच में मुंबई ने टॉस हारकर 145 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में लखनऊ की टीम ने 4 गेंद रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. LSG ने 4 विकेट से जीता मुकाबला मुंबई इंडियंस के दिए 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19.2 ओवर में इसे हासिल किया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. लखनऊ ने पहले ही ओवर में अर्शिन कुलकर्णी के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया, जो गोल्डन डक पर आउट हो गए. केएल राहुल 28(22) रन पर आउट हुए. दीपक हुड्डा 18(18) पर विकेट गंवा बैठे. एश्टन टर्नर 5, आयुष बडोनी 6(6) रन बनाकर रन आउट हो गए. लेकिन, लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे बड़ी पारी खेली और उनकी डूबती हुई नईया को पार लगाया. मार्कस 45 गेंद पर 62 रन पर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए. मुंबई इंडियंस ने दिया था 145 रनों का लक्ष्य मुंबई की पारी की बात करें, तो रोहित शर्मा आउट सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. इतना ही नहीं मुंबई ने पावर प्ले में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए. ऐसा लग रहा था कि मुंबई के लिए 20 ओवर बल्लेबाजी करना भी आसान नहीं होगा. मगर, आखिर में मुंबई ने 20 ओवर में 144/7 का स्कोर बोर्ड पर लगाया. रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव 10, तिलक वर्मा 7 पर आउट हुए. कप्तान हार्दिक पांड्या गोल्डन डक पर आउट हो गए. ईशान किशन 36 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए. नेहाल वडेरा ने 41 गेंदों पर 46 रनों की अहम पारी खेली. इसके बाद मोहम्मद नबी 1 रन पर पवेलियन लौटे. आखिर में टिम डेविड 35(18) रन पर नाबाद लौटे. इस तरह मुंबई की टीम ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 144 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
Sports
LSG vs MI : मार्कस स्टोइनिस बने लखनऊ के संकटमोचन, मुंबई को 4 विकेट से दी मात
LSG vs MI : मार्कस स्टोइनिस बने लखनऊ के संकटमोचन, मुंबई को 4 विकेट से दी मात LSG vs MI : मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अहम जीत दर्ज की है और प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाया है... LSG vs MI : इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर एक अहम जीत दर्ज

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
22 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15236 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
