अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

लग्जरी वाहन से हो रही थी स्मैक की तस्करी, पूर्णिया के दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया (बिहार): रानीगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 247 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पूर्णिया जिले के चंपानगर वार्ड-9 निवासी अजय कुमार साह और अमित कुमार विश्वास को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है। ग

लग्जरी वाहन से हो रही थी स्मैक की तस्करी, पूर्णिया के दो तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

अररिया (बिहार): रानीगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 247 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पूर्णिया जिले के चंपानगर वार्ड-9 निवासी अजय कुमार साह और अमित कुमार विश्वास को गिरफ्तार किया।

Article Advertisement

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई रानीगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कार संख्या बीआर 11 बीक्यू 7540 से स्मैक की बड़ी खेप फारबिसगंज की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और सरसी-फारबिसगंज मार्ग (एसएच 327 ई) पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। जांच के दौरान कार को रोका गया और तलाशी लेने पर 247 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। तस्करों पर NDPS एक्ट के तहत केस एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरफ्तार दोनों तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद खेप के फॉरवार्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अजय कुमार साह पर पहले से ही चंपानगर थाना में एक मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी छापेमारी टीम में रानीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन , पुअनि सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। 👉 ताज़ा अपडेट्स और बिहार न्यूज़ के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read