अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ा

Article Advertisement

boloindia.in
Seemanchal

अररिया के पटेगना में मदनपुर बाजार में विरोध मार्च निकालकर जताया आक्रोश

अररिया के पटेगना में मदनपुर बाजार में विरोध मार्च निकालकर जताया आक्रोश जीविका दीदियों के साथ बैंक कैशियर द्वारा किये गये अमर्यादित भाषा का प्रयोग व अभद्र व्यवहार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न जीविका ग्राम संगठन के सैकड़ों जीविका दीदियों ने केनरा बैंक मदनपुर परिसर में धरना दिया। जीविका दीदी

अररिया के पटेगना में मदनपुर बाजार में विरोध मार्च निकालकर जताया आक्रोश
अररिया के पटेगना में मदनपुर बाजार में विरोध मार्च निकालकर जताया आक्रोश जीविका दीदियों के साथ बैंक कैशियर द्वारा किये गये अमर्यादित भाषा का प्रयोग व अभद्र व्यवहार के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न जीविका ग्राम संगठन के सैकड़ों जीविका दीदियों ने केनरा बैंक मदनपुर परिसर में धरना दिया। जीविका दीदी केनरा बैंक के कैशियर के निलंबन की मांग पर अड़े थे। वहीं पीड़िता ने मदनपुर ओपी में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि गुरुवार को विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूह से मिली दैनिक वसूली की राशि को जमा करने केनरा बैंक गयी। हिमालय जीविका ग्राम संगठन के सीएम गुंजा देवी के साथ कथित तौर पर बैंक कैशियर रंधीर कुमार ने अभद्रपूर्ण व्यवहार किया था। इसी बात को लेकर गुरुवार की शाम दर्जनों जीविका के महिला सड़क पर उतर चुकी थी, लेकिन किसी तरह का कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को सैकड़ों जीविका के महिला प्लस टू मोती उच्च विद्यालय मदनपुर प्रांगण में इकट्ठा होकर मदनपुर बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर विरोध मार्च निकालते केनरा बैंक परिसर में धरने पर बैठ गई। इस दौरान लगभग छह घंटे तक महिलाएं केनरा बैंक के नीचे धरने पर बैठी रही। सूचना मिलते हीं जीविका के प्रशिक्षण पदाधिकारी रंजन कुमार, सामुदायिक वित्त ललित कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी व रविंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष सुमन कुमार, मुखिया हीरा झा आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम पहुंचे केनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक उपेंद्र दूबे व रिजनल ऑफिस के रविंद्र कुमार ने जीविका कैडर के सदस्यों से बातचीत की तथा बैंक कैशियर रंधीर कुमार को फटकार लगायी। आरोपी बैंक कैशियर ने सामूहिक रूप से जीविका दीदियों के बीच अपने गलती को स्वीकारते हुए माफी मांगी। इसके बाद जीविका दीदी शांत हुई। वहीं सहायक महाप्रबंधक उपेंद्र दूबे ने बताया कि मामले की छानबीन कर बैंक कैशियर के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदनपुर ओपीध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद दिनभर सदल बल केनरा बैंक के समीप डटे रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read