अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत में साधुओं के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष रहे स

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी

Article Advertisement

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Article Advertisement

भारत में साधुओं के सबसे बड़े संगठन के अध्यक्ष रहे संत का शव सोमवार को इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में उनके शिष्यों को फांसी से लटका मिला था। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने महंत की मौत के मामले की सीबीआई जांच के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध के बाद उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को कहा था, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की दुखद मौत से संबंधित घटना की सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से जांच की सिफारिश की गई है।" उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को संत की मौत की जांच के लिए 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और हरिद्वार में उनके एक शिष्य को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा था कि एक कथित ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसमें संत ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने एक शिष्य से नाराज हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने भी मंगलवार को मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read