‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है।
पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है।
इस बीच सपा नेता अबू आजमी ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया।
Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है।
राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
महाविकास अघाड़ी (MVA) के प्रमुख दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया, लेकिन सपा के साथ अब भी पेंच फंसा है।
इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि सपा चुनाव में एमवीए का साथ देगी।
सपा के नेता अबू आजमी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी, महाविकास अघाड़ी का अटूट अंग है।
समाजवादी पार्टी ने देश के संविधान की सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी का पूरी ताकत से साथ दिया है और आगे भी साथ देगी।
महाविकास अघाड़ी में सपा को इस वक्त दो सीटें मिली हैं।
उसमें एक सीट मानखुर्द-शिवाजी नगर की है और दूसरी सीट भिवंडी पूर्व की है।
सपा नेता ने सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान उन्होंने सीट बंटवारे पर कहा कि साथ ही दूसरी सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और महाविकास अघाड़ी के बीच बातचीत चल रही है।
जहां पर सपा की ताकत है और जहां जनता समाजवादी पार्टी का उम्मीदवारी चाहती है।
वे उम्मीद करते हैं कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इन सीटों पर समजवादी पार्टी को मौका देगी।
उन्होंने औरंगाबाद या अन्य सीटों पर जहां सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं उनसे अपील की है कि वह किसी भी तरह की बात पर ध्यान ना दें।
सपा ने एमवीए से मांगीं 5 सीटें इससे पहले अबू आजमी ने एमवीए के साथ सीट बंटवारे पर कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी को 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।
इसे लेकर उन्होंने शरद पवार से मुलाकात भी की थी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
Article Advertisement
Politics
‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान
‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इस बीच सपा नेता अबू आजमी ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
