अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

महाराष्ट्र में डगमगाती सरकार के ख़बरों के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई महा विकास अगाड़ी की बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार के स्थिरता पर उठ रहे सवालों के बीच आज महा विकास अगाड़ी दाल की एक बैठक बुलाई है। ये मीटिंग आज 12 बजे दोपहर को वर्षा बंगलौ पर होने की संभावना है। महाराष्ट्र कैबिनेट के एक मंत्री ने राज्य सरकार के स्थिरता पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा, "ये मी

महाराष्ट्र में डगमगाती सरकार के ख़बरों के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई महा विकास अगाड़ी की बैठक

Article Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार के स्थिरता पर उठ रहे सवालों के बीच आज महा विकास अगाड़ी दाल की एक बैठक बुलाई है। ये मीटिंग आज 12 बजे दोपहर को वर्षा बंगलौ पर होने की संभावना है। महाराष्ट्र कैबिनेट के एक मंत्री ने राज्य सरकार के स्थिरता पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा, "ये मीटिंग कोई संकट में बुलाई गयी मीटिंग नहीं है बल्कि ये तो एक नियमित बैठक है जो मुख्यमंत्री ने बुलाई है।

Article Advertisement

ऐसे समय में मुख्यमंत्री ऐसी बैठक पहले भी बुलाते रहे है।" इससे पहले राज्य सरकार के स्थिरता पर सवाल तब खड़े हुए थे जब एन सी पी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात की थी और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी अकेले में मुलाकात की थी। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता इससे पहले भी उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर लगातार कोविद-19 से सही से ना लड़ने पर सवाल खड़ा करते रहे है। लेकिन इन सब के बीच शरद पवार ने एन डी टी वी से बातचीत के दौरान कहा था, "महाराष्ट्र की सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार के सभी विधान सभा के सदस्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े है और ऐसे समय पर अगर कोई इसे तोड़ने की कोशिश करता है तो वो जनता के साथ किया गया धोखा होगा।" शिव सेना के नेता संजय राउत जिन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार के हुए मीटिंग में भाग लिया था, ने भी अपने बयान में कहा, "ठाकरे और पवार साहब के बीच राज्य के कोविद-19 के हालातों पर चर्चा हुई। राज्य के महा अगाड़ी सरकार मजबूत है और ये अपने पांच साल पूरा करेगी और पांच साल के बाद दोबारा विधान सभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी।" इन सब के बीच राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा, "हमे किसी की सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन हालातों को देखकर लगता है की सरकार अपने बोझ की वजह से खुद गिर जाएगी।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read