महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ खेला!
कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर क्यों रोने लगे नेता Maharashtra Election 2024: दरअसल कांग्रेस ने पहले राजेश लाटकर को ही टिकट दिया था।
बाद में ये टिकट मधुरिमा राजे को दे दिया गया।
लेकिन राजेश लाटकर ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
मधुरिमा के नाम वापस लेने से स्थानीय कांग्रेस नेता सतेज पाटिल बेहद नाराज नजर आए और कार्यकर्ताओं के सामने फूट पड़े।
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस के साथ खेला हो गया है।
नामांकन वापसी की तारीख निकलने के बाद पार्टी के साथ कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।
दरअसल कोल्हापुर नॉर्थ विधानसभा सीट से महाविकास अघाड़ी की आधिकारिक उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने अपना नाम आखिरी के दस मिनटों में वापस ले लिया।
कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लड़ रहे राजेश लाटकर आखिर तक पीछे नहीं हटे और मधुरिमा राजे के नाम वापस लेने के बाद अब मैदान में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।
इस सीट पर मुकाबला अब बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन और निर्दलीयों के बीच होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मधुरिमा के नाम वापस लेने के बाद महा विकास अघाड़ी ने राजेश लाटकर को समर्थन देने का फैसला किया है।
सतेज पाटिल रोए मचा हंगामा दरअसल नामांकन वापसी में आधे घंटे से भी कम समय बचा था और तभी अघाड़ी की उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
मधुरिमा के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता सतेज पाटिल खूब रोए।
दरअसल कांग्रेस ने मधुरिमा राजे को एबी फॉर्म दिया था।
लेकिन जब उन्होंने नामांकन वापस ले लिया तो सतेज पाटिल भड़क उठे।
सतेज पाटिल ने स्थानीय सांसद शाहू छत्रपति के सामने कहा कि दम नहीं था उम्मीदवारी क्यों ली?
उन्होंने कहा कि यह मुझे धोखा देने जैसा है।
ये काम नहीं करेगा।
सांसद शाहू से उन्होंने कहा कि फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था।
मुझे कोई दिक्कत नहीं थी।
ये गलत है सर, मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा।
पाटिल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं अपने बच्चों की समय खाता हूं।
मुझे कुछ नहीं पता।
जो हुआ वह आपके सामने हैं।
सजेत पाटिल भरी आंखों से मंच पर बैठ गए तो कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि सतेज पाटिल आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं।
पाटिल ने कहा कि मेरी आंखों में आंसू हैं, लेकिन मैं हारूंगा नहीं, कोल्हापुर नॉर्थ कांग्रेस के पास रहेगी।
मधुरिमा राजे ने क्यों लिया नामांकन वापस दरअसल राजे के नामांकन वापस लेने का फैसला पूरी तरह नाटकीय रहा।
राजे के खिलाफ बागी उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए राजेश लाटकर को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने।
लाटकर के नामांकन वापस नहीं लेने पर राजे ने अपना नामांकन वापस लिया।
वहीं कांग्रेस के कोल्हापुर से सांसद शाहू छत्रपति ने कहा कि पार्टी ने राजेश लाटकर को अपना समर्थन दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे कोल्हापुर नॉर्थ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राजेश लाटकर को चुनेंगे।
लाटकर ने भी कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और हमारे विचार एक हैं।
उन्होंने कहा कि वे सतेज पाटिल के साथ वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे।
देखना ये है कि सतेज पाटिल क्या फैसला लेते हैं।
Politics
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ खेला! कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर क्यों रोने लगे नेता
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ खेला! कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर क्यों रोने लगे नेता Maharashtra Election 2024: दरअसल कांग्रेस ने पहले राजेश लाटकर को ही टिकट दिया था। बाद में ये टिकट मधुरिमा राजे को दे दिया गया। लेकिन राजेश लाटकर ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। मधुरिमा के नाम वापस लेने से स

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


