Maharashtra CM की बहस पर लगा ब्रेक, मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के ठीक 10 दिन बाद मुख्यमंत्री का नाम सामने आ चुका है।
देवेंद्र फडणवसी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है।
मुंबई में होने वाली बीजेपी के विधायक दल की बैठक का सभी को बेसब्री से इंतजार था।
इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को मंजूरी मिलनी थी।
आज बीजेपी की बैठक में सीएम का नाम सामने आ चुका है।
महायुति ने इस बार महाराष्ट्र की कमान देवेंद्र फडणवीस को सौंपी है।
विधायक दल की बैठक में सर्वसमत्ति के साथ यह फैसला लिया गया है।
विधायक दल के नेता बने फडणवीस आज सुबह मुंबई स्थित विधानसभा में विधायक दल की बैठक हुई थी।
इस बैठक में महायुति के सभी बड़े नेताओं ने शिरकत की।
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत महायुति के 230 विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया।
इस बैठक में सभी के मन में एक ही सवाल था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
खबरों की मानें तो विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें अपना नेता चुन लिया है।
कल शपथ लेंगे फडणवीस PTI की रिपोर्ट के अनुसार देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
वहीं कल यानी 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।
इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता शपथ समारोह में नजर आएंगे।
मंत्रिमंडल पर बना सस्पेंस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल हो चुका है।
अब सवाल यह है कि फडणवीस के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा?
महाराष्ट्र कैबिनेट पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
खबरें तो यहां तक थीं कि एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम बनने के लिए गृह मंत्रालय की मांग की है।
मगर अभी न तो डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान हुआ है और न ही मंत्रिमंडल का नाम सामने आया है।
Article Advertisement
Politics
Maharashtra CM की बहस पर लगा ब्रेक, मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर
Maharashtra CM की बहस पर लगा ब्रेक, मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगी मुहर Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के ठीक 10 दिन बाद मुख्यमंत्री का नाम सामने आ चुका है। देवेंद्र फडणवसी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। Maharashtra New CM D

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
