अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

महावीर ने अमिताभ बच्चन को सौंपा हरगौरी मंदिर का प्रतीक

महावीर ने अमिताभ बच्चन को सौंपा हरगौरी मंदिर का प्रतीक ठाकुरगंज के महावीर पारीक ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर ठाकुरगंज हरगौरी मंदिर का स्मृति चिन्ह सौंपा। साथ ही साथ उन्हें मंदिर दर्शन के लिए ठाकुरगंज आने का न्योता भी दे डाला। यह सुनहरा अवसर उन्हें 24 अक्टूबर 2019 को खेले गए कौन बनेगा करोड़

महावीर ने अमिताभ बच्चन को सौंपा हरगौरी मंदिर का प्रतीक

Article Advertisement

महावीर ने अमिताभ बच्चन को सौंपा हरगौरी मंदिर का प्रतीक ठाकुरगंज के महावीर पारीक ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलकर ठाकुरगंज हरगौरी मंदिर का स्मृति चिन्ह सौंपा। साथ ही साथ उन्हें मंदिर दर्शन के लिए ठाकुरगंज आने का न्योता भी दे डाला।

Article Advertisement

यह सुनहरा अवसर उन्हें 24 अक्टूबर 2019 को खेले गए कौन बनेगा करोड़पति शो में विशिष्ट अतिथि दर्शक के रूप में मिला। शनिवार को इस बात की चर्चा करते हुए एलआईसी के अभिकर्ता महावीर पारीक बताते हैं कि जब कोई व्यक्ति अपने मन में कोई बात ठान लेता है तो भगवान भी उस बात को पूरा करने में उसका पूरा सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों को देखने का बड़ा ही शौक था। साथ ही साथ उनकी हर फिल्म की सीडी उनके पास उपलब्ध रहती थी और उनके मन में यह भी बात दबी रहती थी कि उन्हें मौका मिला तो एक बार वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से भी जरूर मिलेंगे। 24 अक्टूबर 2019 को एलआईसी के काम से मुंबई गए हुए थे। वहीं उन्हें कौन बनेगा करोड़पति में विशिष्ट अतिथि दर्शक के रूप में जाने का मौका मिला। उन्होंने अपने दिल की इच्छा को अमिताभ बच्चन से मिलकर पूरा किया। ठाकुरगंज स्थित हरगौरी मंदिर का एक स्मृति चिन्ह भी उन्हें भेंट किया और ठाकुरगंज आकर हरगौरी मंदिर दर्शन करने का भी न्योता दिया। स्रोत-हिन्दुस्तान    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read