अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी लंदन, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ब्रिस्टल में एक टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला ख

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी

Article Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी लंदन, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ब्रिस्टल में एक टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। टेस्ट मैच ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में 16-19 जून तक खेला जाएगा और इसके साथ इंग्लैंड की टीम के गर्मियों के सत्र की शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इसी साल महिला टीम के टेस्ट मैच की पुष्टि की थी लेकिन मेजबान बोर्ड ने इसकी तारीख और स्थल की घोषणा मंगलवार को की। भारतीय महिला टीम 2014 के बाद पहली टेस्ट क्रिकेट खेलेगी जबकि इंग्लैंड ने पिछला टेस्ट 2019 में एशेज श्रृंखला के दौरान खेला था। एकमात्र टेस्ट के बाद तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। दौरे का अंत 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में होगा। घरेलू कार्यक्रम की घोषणा के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘‘हम गर्मियों के व्यस्त सत्र को लेकर उत्सुक हैं, यह इंग्लैंड की महिला टीम के लिए महत्वपूर्ण साल होगा और हम भारत तथा न्यूजीलैंड की मेजबानी को लेकर उत्सुक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के बीच में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा जबकि गर्मियों में राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी और नए क्षेत्रीय टी20 टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा। ’’ हैरिसन ने कहा, ‘‘2022 आईसीसी महिला विश्व कप के करीब होने के कारण यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इंग्लैंड टीम इसके लिए अच्छी तैयारी कर पाए। टीम को अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा भी करना है और ऐसे में हम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में रोमांचक 12 महीनों को लेकर उत्सुक हैं।’’ भारत के खिलाफ श्रृंखलाओं के बाद द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसके बाद इंग्लैंड की महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read