अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

फॉल आर्मी वर्म कीट से मक्का किसान चिंतित

फॉल आर्मी वर्म कीट से मक्का किसान चिंतित पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय किसानों के लिए पिला सोना के नाम से चर्चित मक्का फसल पर इस बार बुआई के साथ ही फॉल आर्मी वर्म कीट की नजर लग गई है। जिस कारण जहां इसके इलाज के लिए बाजारों से मिल रहे महंगे दबाईयों के कारण किसानों के जेब कट रहे हैं। वहीं खेती के प्रारं

फॉल आर्मी वर्म कीट से मक्का किसान चिंतित

Article Advertisement

फॉल आर्मी वर्म कीट से मक्का किसान चिंतित पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय किसानों के लिए पिला सोना के नाम से चर्चित मक्का फसल पर इस बार बुआई के साथ ही फॉल आर्मी वर्म कीट की नजर लग गई है। जिस कारण जहां इसके इलाज के लिए बाजारों से मिल रहे महंगे दबाईयों के कारण किसानों के जेब कट रहे हैं। वहीं खेती के प्रारंभ में ही इतनी बड़ी समस्या आ जाने से किसान बहुत ज्यादा चिंतित भी नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि ये कीट मक्के के छोटे-छोटे पौधों को जड़ से ही काटकर खेतों में गिरा देते हैं। यही नहीं इस कीट के कारण मक्का का पौधा खेत में उगते ही पौधे के तने व पत्ते में छिद्र होने तथा पत्ते के ऊपर जालीनुमा धब्बा होकर पौधा नष्ट होने की शिकायतें भी बहुत ज्यादा सामने आ रही है। जिस कारण मक्के की खेती कर रहे अधिकतर किसान फॉल आर्मी वर्म कीट की बीमारी से परेशान हैं। स्थानीय किसान हीरा सिंह, दामोदर चौधरी, मोहम्मद मलिक,रामप्रसाद आदि ने बताया कि पिछले वर्ष मक्के के फसल का अच्छा रेट किसानों को मिला था जिस कारण इस बार किसान अपने अधिकतर भूमि में मक्का लगा रहे हैं। यही नहीं मक्के की खेती में होने वाले खर्च के लिए बहुत सारे किसानों ने कर्ज़ भी लिया है और ऐसे में खेती के प्रारंभ में ही फसलों में कीड़ा पकड़ लेना बहुत बड़ा चिंता का विषय है। गौरतलब है कि इस कीड़े से मक्के को बचाने के लिए किसान बाजार से ऊंची किमतों पर कीट नाशक दवा लाकर उसका छिड़काव भी कर रहे हैं बाबजूद इसके बहुत सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि इसके बचाव के लिए प्रखंड के पंचायतों में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को फॉल आर्मी वर्म कीट के बचाव एवं अन्य जानकारी भी दी जा रही है। किसान सलाहकार तौसीफ इकबाल कि मानें तो इस बीमारी का कारण फॉल आर्मी नाम के कीड़ा है जो संभवत: अमेरिका से आया है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read