अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर कही ये बात?

Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर कही ये बात? मलाइका अरोड़ा की एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने भी ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बन गया है। अक्सर अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर छूरियां चलाने वाली ब

Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर कही ये बात?

Article Advertisement

Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor ने भी किया पोस्ट, ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर कही ये बात? मलाइका अरोड़ा की एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने भी ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो गॉसिप टाउन में चर्चा का विषय बन गया है।

Article Advertisement

अक्सर अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर छूरियां चलाने वाली बी-टाउन हसीना मलाइका अरोड़ा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की बोल्डनेस उनकी उम्र को हमेशा मात देती है। हालांकि इन दिनों मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आजकल स्पेन में हैं मलाइका दरअसल, मलाइका अरोड़ा आजकल स्पेन में हैं और छुट्टियां मना रही हैं। हालांकि वहां से एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की हैं, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच अर्जुन कपूर ने भी एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसकी चर्चा टॉप ऑफ द टाउन में हो रही है। Arjun Kapoor मलाइका के बाद शेयर किया पोस्ट अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने लिखा है कि Peace Requires Presence, जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘सुकून के लिए मौजूद रहना जरूरी है’, वहीं अब इस पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं। लोगों ने इसको लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद अर्जुन ने यह पोस्ट मलाइका की फोटो वायरल होने के बाद उसके जवाब में लिखा है।   इंटरनेट पर बढ़ी हलचल गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप कर लिया है और दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं हैं, लेकिन इन खबरों पर दोनों की तरफ से ही कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। इस बीच अब स्पेन से मलाइका ने जो फोटो शेयर की, उसमें ‘मिस्ट्रमैन’ दिखा तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और अब अर्जुन के पोस्ट से इन कयासों को और हवा दे दी। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों में बेहद करीबी रिश्ता है। हालांकि दोनों अलग हुए हैं या अभी भी साथ हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।   फैंस को पसंद आती हैं फोटोज मलाइका अरोड़ा की बात करें तो मलाइका स्पेन से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। मलाइका अक्सर अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शायद ही ऐसा होता होगा कि एक्ट्रेस ने कोई फोटो शेयर की है और वह फैंस को पसंद नहीं आई हो। जी हां, मलाइका की सभी पोस्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read