अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार उपयोग किया जाएगा डीआरएस

पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार उपयोग किया जाएगा डीआरएस नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) यूएई और ओमान में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट में इसके उपयोग को मंजूरी दे दी है। आईसीसी ने आगाम

पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार उपयोग किया जाएगा डीआरएस

Article Advertisement

पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार उपयोग किया जाएगा डीआरएस नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) यूएई और ओमान में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप में पहली बार निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट में इसके उपयोग को मंजूरी दे दी है।

Article Advertisement

आईसीसी ने आगामी टूर्नामेंट के लिये जारी खेल के नियमों में डीआरएस को भी शामिल किया है। पुरुषों का टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक टीम को प्रत्येक पारी में डीआरएस के दो मौके मिलेंगे। इससे पहले टी20 विश्व कप में कभी डीआरएस का उपयोग नहीं किया गया। आखिरी बार जब 2016 में टी20 विश्व कप खेला गया था तब इस प्रारूप में डीआरएस का उपयोग नहीं किया जाता था। डीआरएस का किसी आईसीसी टी20 टूर्नामेंट में पहली बार वेस्टइंडीज में खेले गये महिला टी20 विश्व कप 2018 में उपयोग किया गया था। इसके बाद आस्ट्रेलिया में 2020 में खेले गये महिला टी20 विश्व कप में भी इस प्रणाली का उपयोग किया गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read