अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा336 किमी बक्सर- भागलपुर एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 11 हजार निजी नलकूप को बढ़ावाभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई

Article Advertisement

boloindia.in
Sports

मलेशिया ओपन: सिंधू और कश्यप जीते, साइना बाहर

मलेशिया ओपन: सिंधू और कश्यप जीते, साइना बाहर कुआलालंपुर, 29 जून (भाषा) भारतीय महिला बैडमिंटन की दो दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल बुधवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरीं जिसमें सिंधू ने दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि साइना को शिकस्त का सामन

मलेशिया ओपन: सिंधू और कश्यप जीते, साइना बाहर
मलेशिया ओपन: सिंधू और कश्यप जीते, साइना बाहर कुआलालंपुर, 29 जून (भाषा) भारतीय महिला बैडमिंटन की दो दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल बुधवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरीं जिसमें सिंधू ने दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि साइना को शिकस्त का सामना करना पड़ा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में 21-13 21-17 से हराया लेकिन लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को दुनिया की 33वें नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की आइरिस वैंग के खिलाफ सीधे गेम में 37 मिनट में 11-21 17-21 से हार मिली। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने भी चोट के बाद वापसी करते हुए सकारात्मक नतीजा हासिल किया और कोरिया के हियो क्वांग ही को 21-12 21-17 से हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सातवीं वरीय सिंधू अगले दौर में थाईलैंड की 21 साल की फिटायापोर्न चाइवान से भिड़ेंगी जो विश्व जूनियर रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी हैं और बैंकॉक में उबेर कप में कांस्य पदक जीतने वाली थाईलैंड की टीम का भी हिस्सा थी। दुनिया के 39वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप दूसरे दौर में थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न के खिलाफ उतरेंगे जिन्होंने मार्च में जर्मन ओपन सुपर 300 का खिताब जीता। बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी को भी रोबिन टेबलिंग और सेलेना पीक की नीदरलैंड की दुनिया की 21वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 52 मिनट चले कड़े मुकाबले में 15-21 21-19 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। चोचुवोंग के खिलाफ सिंधू का जीत-हार का रिकॉर्ड 5-3 है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2021 विश्व चैंपियनशिप के दौरान हुई पिछली भिड़ंत में सिंधू ने जीत दर्ज की थी। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबले में तेज शुरुआत की लेकिन सिंधू ने धीरे धीरे दबदबा बनाया। सिंधू ने जल्द ही 4-1 की बढ़त बनाई और फिर पहले गेम में हर समय आगे रहीं। वह ब्रेक तक 11-7 से आगे थीं। सिंधू ने नेट पर बेहतर खेल दिखाया और उनके स्मैश तथा रिटर्न दमदार थे। सिंधू ने अपनी बढ़त को 16-11 तक पहुंचाया और फिर सात गेम प्वाइंट हासिल करने के बाद स्मैश के साथ पहला गेम जीता। दूसरे गेम की शुरुआत में ही चोचुवोंग ने सहज गलतियां की। थाईलैंड की खिलाड़ी ने नेट पर दो शॉट मारे और उनके रिटर्न भी कमजोर थे जिससे सिंधू ने 4-2 की बढ़त बनाई। सिंधू ने भी इसके बाद सहज गलतियां की और कुछ शॉट नेट पर उलझाए जिससे चोचुवोंग 11-8 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। चोचुवोंग ने 16-10 की बढ़त बनाई लेकिन सिंधू ने पांच अंक के साथ वापसी की और 17-17 के स्कोर पर बराबरी हासिल कर ली। चोचुवोंग के नेट पर शॉट मारने से सिंधू ने बढ़त बनाई और थाईलैंड की खिलाड़ी के दो शॉट बाहर मारने पर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए और फिर मुकाबला जीत लिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read