अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मनिहारी में बाढ़ राहत सहायता शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मनिहारी में बाढ़ राहत सहायता शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मनिहारी। मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति ने मंगलवार को एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत कार्य शुरू करने की मांग की गई। समिति ने कहा कि मनिहारी और अमदाबाद की कई पंचायतें बा

मनिहारी में बाढ़ राहत सहायता शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Article Advertisement

मनिहारी में बाढ़ राहत सहायता शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मनिहारी। मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति ने मंगलवार को एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत कार्य शुरू करने की मांग की गई।

Article Advertisement

समिति ने कहा कि मनिहारी और अमदाबाद की कई पंचायतें बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति की ओर से प्रमुख मांगों में प्रभावित परिवारों को तत्काल पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराना, सामुदायिक किचन चलाना, सूखा राशन वितरण, चापाकल की स्थापना और चलंत शौचालय की व्यवस्था शामिल है। इसके साथ ही जीआर सहायता राशि शीघ्र प्रदान करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, डॉ. भोला प्रसाद गुप्ता, दीपक देव और गणेश पंडित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों की कठिनाइयों को कम किया जा सके।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read