जीतन राम मांझी के बयान पर गरमाई सियासत, महागठबंधन ने किया ये बड़ा सवाल विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी ही हिस्सेदारी होनी चाहिए. बीते दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर जनगणना के आधार पर मंत्री बनाने की बात की थी. जिसके बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है. बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. जिसका समर्थन अब BJP ने भी किया है. पार्टी के विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी ही हिस्सेदारी होनी चाहिए. साथ ही साथ लखेंद्र पासवान ने कहा कि ऐसे में जो 14 पर्सेंट वाली आरजेडी है. उनके मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए और जातीय आधार पर मंत्रिमंडल बनना चाहिए. 'BJP कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती' वहीं, उन्होंने कैलाशपति मिश्र के 100 वि जयंती पर कहा कि जो पार्टियां सवाल खड़ा कर रही हैं वह करते रहें, BJP कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है. कैलाशपति मिश्र को कई राज्यों का राज्यपाल बनाया गया, हमने उन्हें इतनी इज्जत दी, हमारे पार्टी के वह भीष्म पितामह हैं. उन्होंने कहा कि हमने खुशी से उनकी जयंती मनाई है और आगे भी मनाएंगे जिनको जो बोलना है बोलते रहे, हमें फर्क नहीं पड़ता है. 'सब को साथ लेकर चलते हैं' JDU MLC नीरज कुमार ने कहा कि हमने पंचायती राज में महिलाओं और पुरुषों को आरक्षण दिया. हमने हर वर्ग के लोगों का साथ दिया, हमने हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाया है. हम केवल पिछड़े और अतिपिछड़े की राजनीति नहीं करते हैं. सब को साथ लेकर चलते हैं. नीतीश कुमार ने तो दशरथ मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. खुद जीतन राम मांझी को भी मुख्यमंत्री उन्होंने ने बनाया था. वहीं, BJP के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कैलाशपति मिश्र को राज्यपाल बनाकर कौनसा एहसान कर दिया है. वह तो खुद BJP के वेश में पितामह के तौर पर माने जाते हैं. उन्होंने अपने पितामह के लिए क्या किया. उनके प्रतिमा को क्या BJP के किसी भी कार्यालय में लगाया गया, परिवारवाद की बात BJP करती है तो जरा बताए कि कैलाशपति मिश्र के नाम पर उन्होंने आज तक किया ही क्या है. कांग्रेस ने भी किया पलटवार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है. पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है. संख्या के आधार पर ही बिहार में मंत्रिमंडल है और हमारे मुख्यमंत्री भी पिछड़े समाज से आते हैं, उप मुख्यमंत्री भी पिछड़े समाज से आते हैं और 6 से ज़्यादा मंत्री जो है वो पिछड़े समाज अति पिछड़े समाज और अल्पसंख्यक समाज से आते हैं, लेकिन जरा मांझी जी यह बताया कि बगल के राज्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस समाज के हैं. सिक्किम के मुख्यमंत्री किस समाज के हैं, तो ये समाजवाद की राजनीति इंडिया गठबंधन नहीं करती है.
Politics
जीतन राम मांझी के बयान पर गरमाई सियासत, महागठबंधन ने किया ये बड़ा सवाल
जीतन राम मांझी के बयान पर गरमाई सियासत, महागठबंधन ने किया ये बड़ा सवाल विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी ही हिस्सेदारी होनी चाहिए. बीते दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर जनगणना के आधार पर मंत्री बनाने की बात की थी. जिसके बाद बि

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
