अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे मनोहर लाल खट्टर, संजय जायसवाल को उड़ीसा का जिम्मा

बिहार में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे मनोहर लाल खट्टर, संजय जायसवाल को उड़ीसा का जिम्मा बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए पदाधिकारियों का चयन कर लिया. मनोहर लाल खट्टर को बिहार का जिम्मा मिला. पटना: देश भर में भाजपा संगठन पर्व मना रही है और राज्यों में भी सदस्यता अभियान

बिहार में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे मनोहर लाल खट्टर, संजय जायसवाल को उड़ीसा का जिम्मा

Article Advertisement

बिहार में प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे मनोहर लाल खट्टर, संजय जायसवाल को उड़ीसा का जिम्मा बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए पदाधिकारियों का चयन कर लिया. मनोहर लाल खट्टर को बिहार का जिम्मा मिला. पटना: देश भर में भाजपा संगठन पर्व मना रही है और राज्यों में भी सदस्यता अभियान के साथ-साथ जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है. चयन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जा रहे हैं. बिहार के चुनाव पदाधिकारी की कमान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दी गई है. बिहार में 60 लाख से अधिक सदस्य: भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था. 60 लाख से अधिक सदस्य ओटीपी के साथ बनाए जा चुके हैं और मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. बिहार के प्रभारी बने मनोहर लाल खट्टर : बिहार में भी चुनाव को अंतिम रूप देना है और प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर भी मुहर लगना है. पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. बिहार की कमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर लगेगी मुहर: मनोहर लाल खट्टर की देखरेख में बिहार में संगठनात्मक चुनाव को अंतिम रूप दिया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर मुहर लगाई जाएगी. इसी के साथ प्रदेश स्तर की कमेटी भी स्वरूप ले लेगी. संजय जायसवाल को उड़ीसा का जिम्मा: संगठन पर्व के तहत केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. चुनाव प्रभारी की टीम में 29 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. बिहार से संजय जायसवाल को उड़ीसा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है. वहीं पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read