कुमारी शैलजा में कितना दम, बगावत करके हुड्डा को दे पाएंगी मात?
खट्टर का खुला ऑफर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर हैं।
कांग्रेस और बीजेपी के स्थानीय नेता पूरा दमखम दिखा रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा इन दिनों हरियाणा के चुनावी चकलस से दूर दिल्ली में हैं।
Politics
कुमारी शैलजा में कितना दम, बगावत करके हुड्डा को दे पाएंगी मात? खट्टर का खुला ऑफर
कुमारी शैलजा में कितना दम, बगावत करके हुड्डा को दे पाएंगी मात? खट्टर का खुला ऑफर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर हैं। कांग्रेस और बीजेपी के स्थानीय नेता पूरा दमखम दिखा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा इन दिनों हरियाणा के चुनावी चकलस से दूर दिल्ली मे

Article Advertisement
Article Advertisement
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दल अब एक-दूसरे दल के बड़े नेताओं पर डोरे डाल रहे हैं।
इसकी मिसाल है कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और सांसद कुमारी शैलजा।
कुमारी शैलजा को लेकर आज केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दलित की बेटी का अपमान हो रहा है।
वे अगर हमारे साथ आना चाहे तो आ सकती है।
उनके इस बयान के बाद बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बड़ा बयान दिया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ ठीक नहीं कर रही है।
इनके अलावा हरियाणा बीजेपी के बड़े नेता कुलदीप बिश्नोई ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा के साथ कांग्रेस अच्छा नहीं कर रही है।
वहीं उनके बड़े भाई चंद्रमोहन, शैलजा को सीएम फेस बता चुके हैं।
बता दें कि चंद्रमोहन शैलजा गुट के नेता हैं।
इन दिनों शैलजा हरियाणा में हुड्डा खेमे से नाराज बताई जा रही हैं।
वे 18 सितंबर को कांग्रेस के मैनिफेस्टो लाॅन्च करते समय भी नजर नहीं आई थी।
बता दें कि हरियाणा के चुनावी शोरगुल से दूर शैलजा इन दिनों दिल्ली में हैं।
पिता-पुत्र के हाथ में प्रचार की कमान उधर हरियाणा में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान पिता-पुत्र की जोड़ी ने संभाल रखी है।
रणदीप सुरजेवाला भी कैथल में बेटे की सीट तक ही सीमित हो गए हैं।
ऐसे में कांग्रेस हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निर्भर है।
कुमारी शैलजा का प्रचार नहीं करना और चुप्पी साधकर बैठना कांग्रेस को भारी पड़ सकता है।
बता दें कि शैलजा दलित वर्ग से आती हैं और हरियाणा में वे कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं।
हरियाणा विधानसभा में 17 सीटें एससी के लिए रिजर्व हैं।
वहीं शैलजा का प्रदेश की 21 सीटों पर सीधा प्रभाव है।
शैलजा कांग्रेस से क्यों नाराज हैं?
1.कुमारी शैलजा की नाराजगी की बड़ी वजह हुड्डा खेमे से तनातनी है।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में दो गुट बने हुए हैं।
पहला गुट हुड्डा पिता-पुत्र का है।
जबकि दूसरा गुट कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी का है।
किरण चौधरी तो कांग्रेस से नाराज होकर बीजेपी में आ गई।
शैलजा के गुट में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी हैं।
ऐसे में अगर गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है।
2.कुमारी शैलजा की टिकट वितरण में भी नहीं चली।
शैलजा ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस आलाकमान से 35 सीटों की मांग की थीं, लेकिन हाईकमान ने हुड्डा समर्थकों को तवज्जो दी परिणाम ये हुआ कि 90 में से 72 सीटों पर हुड्डा समर्थक मैदान में हैं।
वहीं शैलजा के खेमे को केवल 4 सीटें मिली।
यहां तक शैलजा अपने करीबी अजय चौधरी को भी नारनौंद सीट से टिकट नहीं दिला पाई।
3.नारनौंद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के नामांकन कार्यक्रम में एक समर्थक ने कुमारी शैलजा पर जातिगत टिप्पणी की थी।
मामले ने तूल पकड़ा तो जगह-जगह विरोध हुआ।
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को बयान जारी करना पड़ा।
ऐसे में अगर दलित वोटर्स इस टिप्पणी से नाराज हुआ तो कांग्रेस को रिजर्व सीटों पर हार मिल सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
