'नीतीश न साइडलाइन थे और न कोई उन्हें कर सकता है', निशांत के CM बनने पर.. मनोज तिवारी का बड़ा बयान - MANOJ TIWARI बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार को साइडलाइन करने वाली अटकलों पर रोक लगा दी है. वहीं निशांत के सीएम बनने पर बयान दिया. पटना: “ नीतीश कुमार न तो साइडलाइन थे और न कोई शक्ति उन्हें साइडलाइन कर सकती है." विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को साइडलाइन करने के आरजेडी के दावों पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया जा रहा है और बिहार विकास की राह पर है. निशांत कुमार की राजनीति में एन्ट्री!: निशांत कुमार के राजनीति में एन्ट्री की चर्चा इन दिनों काफी तेज हो गई है. इसके लेकर मनोज तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि निशांत के राजनीति में कदम रखने का मामला पूरी तरह जेडीयू का है. इस विषय जेडीयू तय करेगी की क्या करना है. चिराग के सीएम पद की दावेदारी पर बड़ा बयान: चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर तिवारी ने कहा कि चिराग एनडीए के एक प्रमुख नेता हैं और उनके फैसले का सम्मान किया जाएगा. वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह के BJP में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलों पर तिवारी ने रहस्य बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि “कुछ दिन इंतजार कीजिए.” यह बयान इस बात का संकेत है कि BJP बिहार में स्टार प्रचारकों और नए चेहरों के जरिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने की योजना बना रही है. “चिराग पासवान हमारे घटक दल के बहुत प्रमुख नेता हैं. निश्चित तौर पर उनका जो निर्णय होगा, उसे लेकर हम बाद में सोचेंगे.”- -मनोज तिवारी, बीजेपी सांसद आरजेडी ने क्यों नहीं कराया जातीय जनगणना?: जातीय जनगणना के केंद्र सरकार के फैसले पर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी द्वारा क्रेडिट लेने की कोशिश पर तिवारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा “पहले इन लोगों ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई?
पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की भावनाओं का कद्र करते हैं, जनता की मांग थी, इसलिए केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना का आदेश दे दिया है.” तिवारी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए मोदी सरकार की तारीफ की और कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है. महागठबंधन पर तिवारी का तंज: मनोज तिवारी ने आरजेडी और कांग्रेस की महागठबंधन बैठकों पर तंज कसते हुए कहा कि “बैठकें कर लें, लेकिन उनकी मंशा बिहार को सजाने या विकास करने की नहीं है. अगर किसी में बिहार को संवारने की मंशा है, तो वह एनडीए गठबंधन है. आज बिहार सज भी रहा है और संवर भी रहा है.” इसके अलावा तिवारी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के स्वास्थ्य होने की कामना भी की है.
Article Advertisement
Politics
'नीतीश न साइडलाइन थे और न कोई उन्हें कर सकता है', निशांत के CM बनने पर.. मनोज तिवारी का बड़ा बयान - MANOJ TIWARI
'नीतीश न साइडलाइन थे और न कोई उन्हें कर सकता है', निशांत के CM बनने पर.. मनोज तिवारी का बड़ा बयान - MANOJ TIWARI बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार को साइडलाइन करने वाली अटकलों पर रोक लगा दी है. वहीं निशांत के सीएम बनने पर बयान दिया. पटना: “ नीतीश कुमार न तो साइडलाइन थे और न कोई शक्ति उन्हें सा
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
