अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

मनोज झा के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा - लालू यादव का काम ही है झगड़ा लगाना

मनोज झा के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा - लालू यादव का काम ही है झगड़ा लगाना बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो लालू यादव को देना चाहिए.   राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस

मनोज झा के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा - लालू यादव का काम ही है झगड़ा लगाना

Article Advertisement

मनोज झा के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा - लालू यादव का काम ही है झगड़ा लगाना बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो लालू यादव को देना चाहिए.   राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. वहीं, अब बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो लालू यादव को देना चाहिए. वैसे भी उनकी पार्टी तो सामाजिक विषमता में विश्वास रखती है. ये कोई नई बात नहीं है. उन्होंने हमेशा समाज में झगड़ा लगाने का काम किया है. वो हमेशा इसकी योजना बनाते रहते हैं. 'समाज में लड़ाई लगवाने का काम करता है ये पार्टी' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी भी समाज को आहत पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जवाब लालू यादव को देना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी ने सदा समाज में धर्म के नाम पर लड़ाई लगवाने का काम किया है. वो तो हमेशा इसकी योजना बनाते रहते हैं कि कैसे लोगों में लड़ाई लगवाई जाए. कांग्रेस को भी दिया जवाब वहीं, कांग्रेस के द्वारा दिए गए बयान का भी उन्होंने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो खुद राम दरबार जाने के लिए व्याकुल हो रहे हैं और गणेश जी का विरोध करेंगे. दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा था कि हमारी लड़ाई गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है. जिसका जवाब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read