बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार!
क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे काराकाट के चुनावी मैदान में एक और भोजपुरी स्टार की एंट्री हो गई है।
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पवन सिंह को समझाकर चुनाव से पीछे हटने का आश्वासन जताया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
अब पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
इसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
पवन सिंह की एंट्री से बिहार की हॉट सीट बनी काराकाट लोकसभा सीट एक बार फिर से सूर्खियों में है।
भोजपुरी के दो दिग्गज स्टार मनोज तिवारी और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
ऐसे में मनोज तिवारी ने पवन सिंह को समझा बुझा कर नाम वापस लेने का बीड़ा उठाया है तो पवन सिंह ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है।
अब सवाल ये है कि क्या पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे?
मनोज तिवारी का बयान बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पवन सिंह पर बड़ा बयान दिया।
पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह मेरे छोटे भाई जैसे हैं लेकिन अभी वो रास्ता भटक गए हैं।
मैं उन्हें समझा दूंगा।
मनोज तिवारी के इस बयान के बाद कई लोग कयास लगाने लगे कि शायद पवन सिंह चुनावी रण से पीछे हट जाएंगे और अब वो काराकाट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पवन सिंह ने किया पलटवार मनोज तिवारी के बयान के बाद पवन सिंह के नामांकन पर सवाल उठने लगे थे।
मगर पवन सिंह ने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है।
मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए पवन सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।
मगर पिछले कई दिनों से मेरी मनोज भाई से कोई बात नहीं हुई है।
काराकाट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं?
इसपर जवाब देते हुए पवन सिंह का कहना है कि पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।
मैंने अपनी मां से वादा किया है और मेरी मां ने मुझे काराकाट की जनता को सौंप दिया है।
तो अब मेरे और मेरी मां के वादे के बीच कुछ और नहीं आ सकता है।
काराकाट का चुनावी रण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होंगे।
ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA से उपेंद्र कुशवाहा और INDIA गठबंधन से राजा राम सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में है।
इसी बीच पवन सिंह निर्दलीय चुनाव में खड़े हैं, जिससे काराकाट का त्रिकोणीय मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
Article Advertisement
Politics
बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे Pawan Singh?
बिहार में भिड़े दो भोजपुरी स्टार! क्या Manoj Tiwari के कहने पर काराकाट से पीछे हटेंगे काराकाट के चुनावी मैदान में एक और भोजपुरी स्टार की एंट्री हो गई है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पवन सिंह को समझाकर चुनाव से पीछे हटने का आश्वासन जताया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
