मनप्रीत और रानी को तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को लगता है कि अगर उनकी टीम अपनी शानदार मौजूदा फार्म को जारी रखती है तो उसमें इस साल तोक्यो में ओलंपिक पदक के चार दशक के सूखे को समाप्त करने की काबिलियत है।
भारत ने अपने आठ ओलंपिक स्वर्ण पदकों का अंतिम पदक 1980 मॉस्को ओलंपिक में जीता था जिसके बाद टीम का स्तर काफी तेजी से नीचे गिर गया।
लेकिन पिछले दो वर्षों में भारत ने अच्छी प्रगति की है।
मनप्रीत ने 23 जुलाई से आरंभ होने वाले तोक्यो खेलों की 100 दिन की उलटी गिनती शुरू होने के मौके पर कहा, ‘‘पहले तो, काफी लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलना अच्छा था।
मैं पिछले 18 महीनों में टीम की प्रगति से काफी खुश हूं।
अगर हम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो मुझे भरोसा है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।
’’ भारतीय टीम ने हाल में एफआईएच प्रो लीग में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को पराजित किया।
उन्होंने कहा, ‘‘इस समय टीम के जज्बे का स्तर काफी ऊंचा हैं और जैसा कि मैंने पहले कहा कि हमें तोक्यो ओलंपिक से पहले अपने खेल को सुधारने के लिये प्रत्येक मौके का इस्तेमाल करना चाहिए।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम में युवा काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फार्म जारी रहेगी और हम रियो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन दिखा सकेंगे।
’’ भारतीय पुरूष हॉकी टीम 2016 रियो ओलंपिक में निराशाजनक आठवें स्थान पर रही थी।
मनप्रीत की तरह ही भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी तोक्यो में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
महिला टीम इस महासमर के इतिहास में पहली बार लगातार ओलंपिक खेलेगी।
हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में रानी ने कहा, ‘‘दुनिया की दूसरे नंबर की अर्जेंटीना और जर्मनी के खिलाफ इस साल के शुरू में अपनी टीम के जुझारू प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम निराश हैं कि हम जीत दर्ज नहीं कर पाये लेकिन हमने दिखाया कि हम अपने से ऊंची रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी को रोक सकते हैं।
जर्मनी से लौटने के बाद हम अपनी ‘फिनिशिंग’ और तकनीक पर काफी मेहनत कर रहे हैं।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हम इन अच्छे प्रदर्शन को नतीजों में तब्दील कर पाये तो हम भी ओलंपिक पदक की दौड़ में होंगे।
’’ हॉकी इंडिया ने एक विशेष ‘पॉडकास्ट’ सीरीज ‘हॉकी ते चर्चा’ लांच की है जिसके पहले एपिसोड में हरबिंदर सिंह से बातचीत शामिल होगी।
Article Advertisement
Sports
मनप्रीत और रानी को तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
मनप्रीत और रानी को तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को लगता है कि अगर उनकी टीम अपनी शानदार मौजूदा फार्म को जारी रखती है तो उसमें इस साल तोक्यो में ओलंपिक पदक के चार दशक के सूखे को समाप्त करने की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
