BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Seemanchal

अररिया में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह

Published: 12/8/2025, 3:31:47 pm16 viewsSeemanchal Live

अररिया में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह अररिया। जिले में सोमवार से शुरू हुई चार दिवसीय "मशाल" खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडि

अररिया में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह
अररिया में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का डीएम ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह अररिया। जिले में सोमवार से शुरू हुई चार दिवसीय "मशाल" खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जिसमें 14 वर्ष और 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल आयोजित हो रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर डीएम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खेल शिक्षकों से बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और अनुशासन विकसित करने की अपील की, ताकि वे आगे चलकर अपने पसंदीदा खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें। आयोजन के संबंध में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत कुल 5 खेल—एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी और साइकिलिंग—का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं नॉकआउट आधार पर होंगी और 11 से 14 अगस्त तक चलेंगी। यदि किसी दिन किसी कारणवश खेल बाधित होते हैं, तो उन्हें अगले दिन आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसडीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read