अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

सूर्युकमार यादव ने बताया वो किस बल्लेबाज का कौन सा शाट चुराना चाहते हैं साथ ही कोहली की तस्वीर कहां रखेंगे

सूर्युकमार यादव ने बताया वो किस बल्लेबाज का कौन सा शाट चुराना चाहते हैं साथ ही कोहली की तस्वीर कहां रखेंगे सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अगर वो किसी एक बल्लेबाज का कोई शाट चुरा सकें तो किसका एक शाट चुराना चाहेंगे। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि विराट कोहली की गिफ्ट की हुई तस्वीर अगर उन्हें मिलती है तो व

सूर्युकमार यादव ने बताया वो किस बल्लेबाज का कौन सा शाट चुराना चाहते हैं साथ ही कोहली की तस्वीर कहां रखेंगे

Article Advertisement

सूर्युकमार यादव ने बताया वो किस बल्लेबाज का कौन सा शाट चुराना चाहते हैं साथ ही कोहली की तस्वीर कहां रखेंगे सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अगर वो किसी एक बल्लेबाज का कोई शाट चुरा सकें तो किसका एक शाट चुराना चाहेंगे। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि विराट कोहली की गिफ्ट की हुई तस्वीर अगर उन्हें मिलती है तो वो उसे कहां रखेंगे।

Article Advertisement

भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से सबसे फेवरेट बने हुए हैं। इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के साथ हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन वो जिस कद के बल्लेबाज हैं ऐसे में उन्हें ज्यादा मैचों तक खामोश नहीं रखा जा सकता है। अब भारत को दूसरा वनडे मैच कीवी टीम के खिलाफ रविवार को खेलना है, लेकिन उससे पहले सूर्यकुमार यादव ने कुछ बेहद ही मजेदार सवालों के जवाब ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए। गिफ्ट में मिली विराट कोहली की फ्रेम हुई तस्वीर को कहां रखेंगे सूर्यकुमार यादव विराट कोहली सूर्युकमार यादव के बड़े प्रशंसक हैं और वो जब भी कोई अच्छी पारी खेलते हैं वो सोशल मीडिया के जरिए उनकी जमकर तारीफ करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जब सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन की पारी खेली थी तब विराट कोहली ने ट्वीट किया था कि मुझे ऐसा लगा जैसे कोई वीडियो गेम का कैरेक्टर मैच खेल रहा है। अब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि अगर कोई विराट कोहली की तारीफ करते हुए उनकी फ्रेम की हुई फोटो आपको गिफ्ट करे तो आप उसे कहां रखेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं उसे अपने ट्राफी रूम में सबसे पहले रखूंगा और उसे उठकर रोज देखूंगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read