अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

खेलों के उद्घाटन से पहले प्रतिबंधों के कारण तोक्यो के लोगों में निराशा

खेलों के उद्घाटन से पहले प्रतिबंधों के कारण तोक्यो के लोगों में निराशा तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों से यहां जश्न मनाने और मदिरा पीने वालों में हताशा और निराशा है। जापान ने शहर के रेस्तरां औ

खेलों के उद्घाटन से पहले प्रतिबंधों के कारण तोक्यो के लोगों में निराशा

Article Advertisement

खेलों के उद्घाटन से पहले प्रतिबंधों के कारण तोक्यो के लोगों में निराशा तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की पूर्व संध्या पर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों से यहां जश्न मनाने और मदिरा पीने वालों में हताशा और निराशा है।

Article Advertisement

जापान ने शहर के रेस्तरां और बार को रात आठ बजे तक बंद करने के लिए कहा है। सरकार ने यह कदम लोगों को अजनबियों के संपर्क में आने और वायरस फैलने से रोकने के लिए उठाया है। यहां आपातकाल की स्थिति में भी हालांकि ये कदम बहुत कारगर नहीं रहे और लोग खुली जगहों पर शराब पीने लगे हैं। रियल एस्टेट उद्योग में काम करने वाली 28 वर्षीय मियो मारुयामा ने कहा, ‘‘ किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि सरकार ओलंपिक आयोजन से पीछे नहीं हटी लेकिन बिना किसी वैज्ञानिक सबूत के ऐसे लोगों को निशाना बना रही है ।’’ उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के लिए 40-व्यक्ति के स्वागत समारोह का जिक्र किया जिसमें प्रधानमंत्री और तोक्यो के गवर्नर भी शामिल थे। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा नहीं है कि हम नियम तोड़ रहे हैं, लेकिन हम राजनेताओं की बातों और कार्यों के बीच दिख रहे अंतर के खिलाफ हैं।’’ आईओसी का स्वागत ऐसे समय में हुआ जब नागरिकों को पार्टियों में जाने या यहां तक कि अधिकांश ओलंपिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक दिया गया था। स्थानीय लोग हालांकि इससे नाराज हैं। एपी आनन्द सुधीर सुधीर 2107 1335 लाहौर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read